×

Tiger Shroff Birthday: कच्चे खिलाड़ी नहीं है Jackie Shroff के बेटे टाइगर, इन विवादों से राहा है नाता!

Tiger Shroff Birthday: एक्टर टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च 2023 को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कुछ खास बातों से रुबरु करवाएंगे।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 2 March 2023 1:21 AM GMT
Tiger Shroff Birthday
X

Tiger Shroff Birthday (Image Credit: Instagram)

Tiger Shroff Birthday: दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक कई एक्शन फिल्में की हैं और वाकई कहना पड़ेगा कि टाइगर अपनी हर फिल्म में कमाल का एक्शन करते हैं। यही कारण है कि लोग उनके एक्शन के दीवाने हैं, लेकिन अगर आप यह सोच रहे होंगे कि आपके एक्शन हीरो 'मिस्टर क्लीन' हैं, तो ऐसा नहीं है। जी हां, टाइगर का नाता अब तक कई विवादों से रह चुका है। तो आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सीज के बारे में....

टाइगर श्रॉफ का निजी जीवन

इससे पहले हम आपको टाइगर से जुड़ी कंट्रोवर्सीज के बारे में बताएं। हम आपको एक्टर के निजी जीवन के बारे में बता देते हैं। 2 मार्च को जन्में टाइगर का असल नाम 'जय हेमंत श्रॉफ' है, लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, तब उनका नाम 'टाइगर' रख दिया गया था। बचपन से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे टाइगर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सार्वजनिक नहीं करते। टाइगर श्रॉफ ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है।

Tiger Shroff Birthday


साल 2014 में किया था फिल्मी डेब्यू

टाइगर के करियर की बात करें, तो टाइगर की डेब्यू फिल्म हीरोपंती थी, जोकि साल 2014 में आई थी। पहली फिल्म के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। किसी ने टाइगर श्रॉफ के पिंक लिप्स का मजाक उड़ाया था, तो किसी ने उन्हें गर्ल लुक वाला बताया था, लेकिन उसके बाद की फिल्मों में टाइगर एक अच्छे एक्शन एक्टर बनकर उभरे। वह एक अच्छे डांसर भी हैं। तो चलिए अब आपको टाइगर से जुड़ी कंट्रोवर्सीज के बारे में बताते हैं।

Tiger Shroff Heropanti


टाइगर पर लगे नोपोटिज्म के आरोप

यह तो सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं और कई लोगों ने उन पर अपने पारिवारिक संबंधों के कारण फिल्म उद्योग में आसानी से पहुंचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, साल 2018 में फिल्म 'बागी 2' के निर्माताओं पर इंडोनेशियाई फिल्म द रेड: रिडेम्पशन से प्लॉट और एक्शन सीन्स की नकल करने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। इस विवाद ने फिल्म के लिए पेरशानी पैदा कर दी थी।

जेंडर बायस्ड का भी लगा आरोप

साल 2017 में एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने जेंडर को लेकर कुछ ऐसे कमेंट्स किए थे, जिसके बाद उन्हें सेक्सिस्ट कहा गया था। उन्होंने कहा था कि वह "एक लड़की की तरह डांस नहीं कर सकते" क्योंकि वे माचो बनना चाहते थे। इन कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों के तमाम रिएक्शन्स को जन्म दिया था।

दिशा पाटनी संग रिलेशन में रह चुके हैं टाइगर

टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप की बात करें, तो वह और दिशा पाटनी एक-दूसरे के काफी करीब थे। अक्सर दोनों एक साथ इवेंट्स और सार्वजनिक जगहों पर स्पॉट किए जाते थे। दोनों फिल्म 'बागी 2' में भी साथ काम किया था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों अब एक साथ कहीं भी स्पॉट नहीं होते हैं।

Tiger Shroff Disha


टाइगर श्रॉफ की टोटल नेट वर्थ

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि टाइगर, जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। लेकिन इसके बाद भी टाइगर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज वह इस जगह केवल अपनी मेहनत से पहुंचे हैं। अपने दम पर उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। अगर टाइगर की कामई की बात की जाए, तो वह 80 करोड़ रुपए के मालिक हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा, वह विज्ञापनों के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अपना घर होने के बाद भी टाइगर ने अपनी कमाई से करोड़ों के दो फ्लैट लिए हैं।

खैर, हम भी टाइगर श्रॉफ को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आप टाइगर के इन कंट्रोवर्सीज पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story