Housefull 5 Update: हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

Housefull 5 Cast: हाउसफुल 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं इसके साथ ही हर रोज कास्ट अपडेट मेकर्स द्वारा शेयर किए जा रहे है, पढ़े हाउसफुल 5 के कास्ट के बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Aug 2024 4:53 AM GMT
Housefull 5 Cast Update
X

Housefull 5 Cast Update (Image- Social Media) 

Housefull 5 Update: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की 4 किस्तें आ चुकी हैं। अब दर्शकों को हाउसफुल 5 (Housefull 5 Movie) का बेसब्री से इंतजार है। हाउसफुल 5 की शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही साथ हर रोज हाउसफुल 5 (Housefulll 5 Movie) के कास्ट से जुड़े ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं। साजिद नाडियावाला इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए किसी प्रकार का कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वो क्रू से लेकर कास्टिंग तक हर एक चीज पर बखूबी ध्यान दे रहे हैं। हाउसफुल 5 में मुख्य लीड एक्टर के साथ ही साथ अब एक्ट्रेस के नाम भी सामने आने लगे है। चलिए जानते हैं हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जैकलीन (Jacqueline Fernandez Joins Housefull 5 Cast)-

हाउसफुल 5 (Housefull 5 Movie) में बॉलीवुड के कई सारे बड़े-बड़े एक्टर नजर आएंगे। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान और संजय दत्त का नाम सामने आया है। तो वहीं अब एक्टर के अलावा एक्ट्रेस के भी कास्टिंग पर कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दे कि हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के अपोजिट Jacqueline Fernandez को कास्ट किया गया है। हाउसफुल 5 में 5 एक्ट्रेस नजर आएंगी। जिनमें से एक हैं जैकलीन साजिद नाडियावालाल हाउसफुल 5 (Housefull 5 Movie) के लिए टॉप एक्ट्रेसेस से बातचीत कर रहे हैं।

हाउसफुल 5 कब रिलीज होगी (Houserfull 5 Release Date)-

हाउसफुल 5 सिंतबर के महीने में फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दर्शकों को 5 जून 2025 को देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार जल्द ही हाउसफुल 5 की शूटिंग को ज्वाइंन कर लेंगे। क्योंकि बीच में वो अपनी फिल्म खेल खेल में के प्रमोशन में व्यस्त थे।

हाउसफुल 5 बजट (Housefull 5 Budget)-

हाउसफुल 5 एक भारी-भरकम बजट वाली फिल्म होने वाली है। बता दे कि हाउसफुल 5 को सुपरडुपर हिट बनाने के लिए साजिद नादियावाला ने इसके लिए 300 करोड़ रूपए तक की राशि खर्च की है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story