×

अर्जुन कपूर को लेकर जाह्नवी क्यों हो गई इमोशनल, कह दिया कुछ ऐसा....

suman
Published on: 27 Jun 2018 10:06 AM GMT
अर्जुन कपूर को लेकर जाह्नवी क्यों हो गई इमोशनल, कह दिया कुछ ऐसा....
X

मुंबई: अर्जुन कपूर ने इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया है। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थे।

26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्मे अर्जुन कपूर इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मनाए । उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। लेकिन, इस मौके पर ख़ास बात यह रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं हैं। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘‘आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया’’। इसके साथ ही ने जाह्नवी ने अंशुला और ख़ुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें इन सभी भाई-बहनों की केमिस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है।

suman

suman

Next Story