×

Janhvi-Shikhar: जान्हवी कपूर के पोस्ट पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया रोमांटिक कमेंट, कह दी दिल की बात

Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते पर मुहर लग चुकी है। जी हां! शिखर पहाड़िया ने खुद ही जान्हवी संग अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Nov 2023 5:25 PM GMT
Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya
X

Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों कई कपल्स की चर्चाएं हो रही है, उन्हीं में से एक जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी हैं। बी-टाउन के रूमर्ड कपल जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का नाम इन दिनों सुर्खियों में है, रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं, लेकिन अबतक दुनिया से अपने रिश्ते को छुपाकर हुआ है, हालांकि अब इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लग चुकी है। जी हां! शिखर पहाड़िया ने खुद ही जान्हवी संग अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है।

शिखर पहाड़िया ने जान्हवी संग अपने रिलेशनशिप को किया कन्फर्म

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया की रिलेशनशिप की अफवाहें काफी लंबे समय से फैली हुईं हैं, ये अफवाहें तब फैलना शुरू हुईं, जब जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया, लेकिन अब ऑफिशियल तौर पर इस कपल ने खुद ही अपनी डेटिंग की खबरों पर मुहर लगा दी है।


शिखर पहाड़िया ने अपनी लेडी लव जान्हवी कपूर के पोस्ट पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है, जो कहीं ना कहीं यही बयां कर रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में है। शिखर पहाड़िया ने खुलेआम अपनी लेडी लव जान्हवी कपूर पर प्यार जताया है, जिससे यह साफ जाहिर हो चुका है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।


शिखर पहाड़िया ने किया रोमांटिक कमेंट

जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जान्हवी कपूर के एक पोस्ट पर बेहद ही रोमांटिक कमेंट किया, जो नेटीजेंस का खूब ध्यान खींच रहा है। शिखर पहाड़िया ने जान्हवी कपूर को टैग करते हुए कमेंट में लिखा, "जान्हवी कपूर मैं पूरा तुम्हारा हूं।" शिखर पहाड़िया द्वारा किया गया ये कॉमेंट सुर्खियां में आ चुका है और नेटीजेंस जमकर रिएक्ट कर रहें हैं।

हाल ही में बॉयफ्रेंड संग लंच डेट पर पहुंचीं थीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान जान्हवी रेड कलर के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रहीं थीं। हालांकि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ ही उनकी बहन खुशी कपूर, सुहाना खान और अनन्या पांडे भी स्पॉट हुए थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story