×

Janhvi Kapoor Photo: जान्हवी कपूर के इन एथनिक लुक्स के दीवाने हो जाएंगे आप

Janhvi Kapoor : फिल्म धड़क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा में गिना जाने लगा है। अपने काम के लिए एक्ट्रेस सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी कई बार उनका नाम चर्चा में रहता है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 March 2023 4:20 PM GMT (Updated on: 9 March 2023 4:22 PM GMT)
Janhvi Kapoor
X

Janhvi Kapoor (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor : फिल्म धड़क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा में गिना जाने लगा है। अपने काम के लिए एक्ट्रेस सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी कई बार उनका नाम चर्चा में रहता है।

जान्हवी कपूर जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट साझा करती हैं, फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। जान्हवी वेस्टर्न लुक में जितनी हॉट लगती हैं, उतना ही एथनिक लुक भी उनपर सूट करता है।

उनके एक से एक खूबसूरत एथनिक लुक को यकीनन आप भी अपने वॉर्डरोब में सजाना चाहेंगे। आइए आपको उनके कुछ बहुत ही खूबसूरत एथनिक लुक से रूबरू करवाते हैं, जिसकी आज भी फैंस तारीफ करते नहीं थकते।

जान्हवी कपूर अपने एथनिक लुक में भी अपनी खूबसूरत अदा फ्लांट करना नहीं भूलती, उनका कर्वी फिगर देख फैंस की धड़कने तेज हो जाती हैं।

जान्हवी वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म "मिली" में नजर आईं थीं। इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली और इससे पहले उनकी फिल्म "गुड लक जेरी" रिलीज हुई थी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में राजकुमार के साथ दिखाई देंगी, साथ ही उनके पास एक और फिल्म है, जिसका नाम "बवाल" है, इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

बर्थडे पर अनाउंस की थी नई फिल्म

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक खास तोहफा भी दिया था। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम 'NTR30' है। इस फिल्म से वह साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने फर्स्ट लुक भी रिवील किया था, जिसमें जान्हवी का अंदाज देखते बन रहा था।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story