×

कभी मां की कोख में मरते-मरते बची थी ये एक्ट्रेस, अब बन चुकी हैं करोड़ों लोगों की धड़कन

Manali Rastogi
Published on: 22 July 2018 7:37 AM GMT
कभी मां की कोख में मरते-मरते बची थी ये एक्ट्रेस, अब बन चुकी हैं करोड़ों लोगों की धड़कन
X

मुंबई: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' के जरिए इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘धड़क’ के पहले दिन की कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश, जानें यहां

भले ही जाह्नवी आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं लेकिन एक ऐसा वक्त था कि जाह्नवी कपूर की जान को खतरा था। ये बात तब की है जब वह अपनी मां श्रीदेवी की कोख में थीं।

दरअसल श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर ने अपनी पहली वाइफ मोना शौरी को तलाक दे दिया था। श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। ये बात मोना की मम्मी और अर्जुन कपूर की नानी सत्ती बर्दाश्त नहीं कर पाईं थीं।

सत्ती की जब पता चला कि न्यू ईयर ईव पर श्रीदेवी बोनी के साथ जुहू के एक फाइवस्टार होटल में कॉफी पी रहे हैं तो वे वहां पहुंच गईं और पब्लिकली कपल्स पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने श्रीदेवी के पेट पर घूंसा मारने की कोशिश की।

श्रीदेवी की कोख में उस वक्त जाह्नवी कपूर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ये बात आखिर तक नहीं भूली थीं। जून 2016 में सत्ती के निधन के बाद जब बोनी उनके अंतिम दर्शन करने गए थे, तो इस पर भी श्रीदेवी उनसे नाराज थीं।

सत्ती ने बोनी कपूर और श्रीदेवी पर बड़ा केस दायर किया था। हालांकि, तब अर्जुन कपूर की मां मोना ने उन्हें रोका था। दरअसल मोना नहीं चाहती थीं कि इसका असर अर्जुन और अंशुला पर पड़े।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story