×

Janhvi Kapoor New House : परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुई जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी को किया याद

Janhvi Kapoor New House : जान्हवी कपूर अपनी फैमिली के साथ हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुई हैं। उनका कहना है कि इस घर में भी उन्हें अपनी मां की एनर्जी महसूस होती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 4 Dec 2023 7:45 AM GMT (Updated on: 4 Dec 2023 9:19 AM GMT)
janhvi kapoor & boney kapoor
X

janhvi kapoor & boney kapoor

Janhvi Kapoor New House : जान्हवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल किया। वैसे तो वह अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी मेहनत से खुद को दर्शकों के सामने पेश किया है। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी मां को याद करते हुए देखा जाता है। अब जानवी परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई है और उनका कहना है कि उन्हें यहां भी अपनी मां की एनर्जी महसूस होती है।

मां की ऊर्जा को किया महसूस

जान्हवी का कहना है कि मेरे लिए हमेशा से घर का मतलब वही रहा है जहां पर मोगरे की खुशबू आती हो। एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी मां घर के आसपास मोगरा खूब लगाए करती थी। घर में ए आर रहमान के गाने बजा करते थे। खूब हंसी मजाक होता था। पापा शाम को गाना गया करते थे वह डांस करते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता श्रीदेवी को खुश करने की कोशिश करते थे जिस पर मां कहती थी कि यह मत किया करो। जान्हवी का कहना है की मां के जाने के बाद हम एक परिवार की तरह बैठे ही नहीं क्योंकि उनका ना होना हमें खालीपन का एहसास कराता है।



घर में नई शुरुआत

जान्हवी ने बताया है कि हमने एक नई शुरुआत कर दी है। मां इस घर में कभी नहीं रही लेकिन उनकी ऊर्जा यहां हर जगह पर है। हमें पता है कि वह हमारे लिए इस घर को चाहती थी। जान्हवी की बातों से जाहिर है कि वह नए घर में भी अपनी मां की यादों के साथ रहने वाली हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से उनकी ऐसी कोई भी फिल्म सामने नहीं आई है जिसने दर्शकों के दिल में गहरी जगह बनाई है। उन्हें जल्द ही मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा जाएगा। इसके अलावा वो देवरा में नजर आएंगी। उनकी दोनों ही फिल्मों का दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story