×

Janhvi Kapoor का बड़ा खुलासा! श्रीदेवी की बेटी के साथ हुआ था 'गंदा काम'

Janhvi Kapoor Harassment Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 19 May 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 19 May 2024 4:15 AM GMT)
Janhvi Kapoor Harassment Case
X

Janhvi Kapoor Harassment Case (Image Credit: Social Media)

Janhvi Kapoor Harassment Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त है। इस बीच जान्हवी कपूर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

हैरेसमेंट का शिकार हुई जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Harassment Case)

दरअसल, फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) संग एक बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में बता की और बताया कि सेलेब्स पर सोशल मीडिया का ज्यादा बुरा असर पड़ता है। एक्ट्रेस ने बताया कि सेलेब्स काफी ज्यादा सोशल अब्यूज का शिकार होते हैं। वहीं, जान्हवी ने अपने साथ हुए एक हादसे के बारे में भी खुलासा किया। जान्हवी ने करण जौहर से बातचीत में बताया कि एक बार उनकी तस्वीर को पोर्नोग्राफी वाली वेब साइट पर अपलोड कर दिया गया था। इस बातचीत का वीडियो धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जान्हवी ने बताया कि वो अपने पेरेंट्स के साथ एक इवेंट में गई थीं। उन दिनों उनकी उम्र 12 या 13 साल रही होगी। वहां, उनकी खूब फोटोज क्लिक की गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में उनकी फोटोज को किसी ने एक पोर्नोग्राफी वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी। जान्हवी बताती हैं कि उन दिनों सोशल मीडिया का चलन शुरू ही हुआ था। स्कूल में उनकी फोटोज को लड़कों ने भी देख लिया था और वो इसका मजाक बना रहे थे।

पहली बार राजकुमार साथ स्क्रीन शेयर करेंगी जान्हवी (Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao Upcoming Movie)

अब बात करें जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में, तो उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस फिल्म का जमकर प्रोमशन कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब जान्हवी और राजकुमार राव एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फिल्म का गाना 'देखा तैनु पहली बार वे' भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में दोनों की कमाल केमिस्ट्री फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रही है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर आने के बाद फिल्म क्या कमाल करती है।


कब रिलीज होगी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही'? (Janhvi Kapoor and Rajkummar Rao Movie Mr and Mrs Mahi)

धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के अलावा, जरीना वहाब , हिमांशु जयकर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 31 मई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story