Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter एक बार फिर से Karan Johar की इस फिल्म में आएंगे नजर

Janhvi Kapoor Ishaan Khatter Movie: धड़क की कास्ट यानि जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर एक बार फिर से करण जौहर और नीरज घायवान की फिल्म में आएंगे नजर

Shikha Tiwari
Published on: 18 July 2024 7:13 AM GMT
Janhvi Kapoor Ishaan Khatter New Movie With Karan Johar
X

Janhvi Kapoor Ishaan Khatter New Movie With Karan Johar

Janhvi Kapoor Ishaan Khatter Movie: धर्मा प्रोडक्शन एक बार फिर से Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter को साथ में लेकर आ रहे हैं। शशांक खेतान की धड़क के साथ बॉलीवुड में उन्हें लॉच करने के 6 साल बाद एक बार फिर से करण जौहर प्रोडक्शन बैनर जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को स्क्रिन पर लाने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter धर्मा प्रोडक्शन की अगली ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। धड़क में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं एक बार फिर से देखने लायक होगा कि इनकी जोड़ी क्या कमाल मचाती है।

जान्हवी कपूर ईशान खट्टर करेंगे करण जौहर की मूवी (Janhvi Kapoor Ishaan Khatter New Movie With Karan Johar)-

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर करण जौहर की आगामी फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी धड़क में दिखाई दी थी। जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। लेकिन Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter की इस फिल्म की कहानी और किरदार धड़क से एकदम अलग है। Janhvi Kapoor और Ishaan Khatter की इस फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान कर रहे हैं। इन्होंने विक्की कौशल की मसान फिल्म का निर्देशन किया था। उस समय से नीरज ओटीटी पर काम कर रहे हैं, जिसमें सेक्रेड गेम्स सीजन 2, मेड इन हेवन सीजन 2 में दो एपिसोड और धर्मा प्रोडक्शन की एंथोलॉजी, अजीब दास्तानमें से एक बेहद प्रशंसित खंड का निर्देशन किया है। अभी तक इस फिल्म का शीर्षक नहीं तय किया गया है।

जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म कब रिलीज होगी (Janhvi Kapoor Ishaan Khatter Movie Release Date)-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म जिसे एक इमोशनल ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और अक्टूबर 2024 तक भोपाल में फ्लोर तक आ जाएगी। एक्टर विशाल जेठवा भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

जान्हवी कपूर अपकमिंग मूवीज (Janhvi Kapoor Upcoming Movies)-

आने वाले दिनों में जान्हवी कपूर इन फिल्मों में नजर आएंगी। Ulajh Movie जोकि 2 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा जूनियर एनटीआर के साथ Devara Part 1 जोकि 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा नॉनी के साथ भी जान्हवी कपूर उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story