×

Janhvi Kapoor Birthday: अपने बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज़, अनाउंस की अपनी नई फिल्म

Janhvi Kapoor New Film: जान्हवी 25 साल की हो गईं हैं और अपने खास दिन पर उन्होंने फैंस को शानदार रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। जान्हवी ने अपने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज़ देते हुए अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया और साथ ही उसका फर्स्ट लुक भी जारी किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 March 2023 8:19 AM GMT (Updated on: 6 March 2023 8:48 AM GMT)
Janhvi Kapoor Birthday: अपने बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज़, अनाउंस की अपनी नई फिल्म
X

Janhvi Kapoor New Film: फिल्म धड़क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा में गिना जाता है। अपने काम के लिए एक्ट्रेस सुर्खियां बटोरती ही हैं साथ ही उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी कई बार चर्चा में आ जाता है।

जान्हवी कपूर का आज जन्मदिन है, और ऐसे में फैंस और फॉलोअस द्वारा एक्ट्रेस को बर्थडे विश करने की बाढ़ सी आ गई है। पूरे सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें और विडियोज वायरल हो रहें हैं। जान्हवी 25 साल की हो गईं हैं और अपने खास दिन पर उन्होंने फैंस को शानदार रिटर्न गिफ्ट भी दिया है।

अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

जान्हवी ने अपने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज़ देते हुए अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया और साथ ही उसका फर्स्ट लुक भी जारी किया है। उनकी इस फिल्म का नाम 'NTR30' है। बात दें कि काफी दिनों से उनकी इस फिल्म को लेकर खबर आ रही थी, लेकिन आज उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इसकी घोषणा कर दी।

सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का फर्स्ट लुक

जान्हवी ने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपनी इस नई फिल्म का ऐलान किया, और फर्स्ट लुक रिवील किया, तुरंत ही फैंस पोस्टर को हर सोशल मीडिया पर शेयर करने लग गए। जान्हवी के लुक के बारे में आपको बताएं तो वह देसी लुक में नजर आ रहीं हैं। पिंक कलर के ब्लाउज के साथ उन्होंने ग्रे कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बला ही खूबसूरत लग रहीं हैं।

अपने इस लुक को शेयर करते हुए उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आखिरकार यह हो रहा है। अपने पसंदीदा जूनियर एनटीआर के साथ जाने का इंतजार नहीं कर सकती।"

फिल्म के लिए फैंस दे रहें बधाईयां

जान्हवी का यह पोस्ट उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दिया है। फैंस फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं और साथ एक्ट्रेस को बधाई भी दी रहें हैं।


'NTR30' से साउथ सिनेमा में कर रहीं हैं डेब्यू

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से धमाल मचाने के बाद अब जान्हवी साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख कर रहीं हैं। 'NTR30' नामक इस फिल्म से वह साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं। अपनी डेब्यू फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ रोमांस करेंगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story