×

Janhvi Kapoor Sister: जब एक लड़के की वजह से जान्हवी और खुशी कपूर के रिश्ते में आई थी दरार

Janhvi Kapoor Sister: क्या आप जानते हैं एक समय पर श्री देवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर एक ही लड़के को डेट कर रही थीं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 7 March 2024 9:18 AM GMT
Janhvi Kapoor Sister
X

Janhvi Kapoor Sister (Image Credit: Social Media)

Janhvi Kapoor Sister: जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जान्हवी कपूर जिस भी एक्टर या किसी 'मिस्ट्री मैन' के साथ दिख जाती थीं, तो उनका नाम उसके साथ जुड़ जाता था। पिछले कुछ समय से जान्हवी कपूर शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को साथ में अक्सर स्पॉट किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी था जब जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही थीं। जी हां...ऐसी खबरें थी कि दोनों बहन एक ही लड़के को डेट कर रही हैं, जिसका नाम अक्षत रंजन है। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है? आइए हम आपको बताते हैं।

क्या अपनी बहन के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही थीं जान्हवी कपूर?

दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने पर्सनल लाइफ और अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के अलावा उन अफवाहों के बारे में भी बात की थी, जिन्होंने उन्हें परेशान किया था। जान्हवी कपूर से ''बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में जब पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे घटिया अफवाह क्या सुनी है? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया- 'सबसे घटिया अफवाह मैंने यह सुनी कि मैं अक्षत रंजन को डेट कर रही थी, जोकि मेरा बचपन का दोस्त है और जब मेरा उससे ब्रेकअप हो गया तो खुशी उसे डेट कर रही है। मैं और खुशी, अक्षत को बचपन से जानते हैं। हम तीनों बचपन के अच्छे दोस्त हैं। न तो मैंने और न ही खुशी ने कभी अक्षत को डेट किया। जब हम नन्हे मुन्ने बच्चे थे हम तीनों तबसे अच्छे दोस्त हैं।''


शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो एक्ट्रेस इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में, दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में भी साथ में देखा गया था। इसके अलावा, शिखर जान्हवी कपूर की फैमिली के भी काफी करीब हैं। कुछ समय पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' में जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया का नाम लिया था, जिसके बाद से ये कंफर्म हो गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


खुशी कपूर किसे डेट कर रही हैं?

खुशी कपूर की बात करें, तो बीते कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। वेदांग 28 साल के हैं, जबकि खुशी 23 साल की हैं। दोनों की उम्र में 5 साल का गैप है। खुशी के इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन में भी वेदांग उनके साथ नजर आए थे। वहीं हाल ही में खुशी कपूर ने फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी वह वेदांग रैना संग नजर आई थीं।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story