Jani Master Rape Case: आज की रात कोरियोग्राफर जानी मास्टर का कुबूलनामा, किया था यौन उत्पीड़न, बढ़ी मुश्किलें

Jani Master Rape Case: जानी मास्टर रेप केस में एक नया अपडेट सामने आ चुका है, जी हां! उन्होंने खुद कुबूल कर लिया है कि उन्होंने अपनी असिस्टेंट का यौन उत्पीड़न किया था।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Sep 2024 8:27 AM GMT
Jani Master Rape Case: आज की रात कोरियोग्राफर जानी मास्टर का कुबूलनामा, किया था यौन उत्पीड़न, बढ़ी मुश्किलें
X

Jani Master Rape Case: आप सभी यकीनन ये बात जानते होंगे कि मनोरंजन की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध और खूबसूरत दिखती है, अंदर इसके उतने ही गहरे राज छिपे हैं। अब तक ना जाने कितनी अभिनेत्रियां खुलासा कर चुकीं हैं काम के बदले उनसे जिस्म की मांग की जाती है। उन्हें सेक्सुअल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ता है। इसी बीच इंडस्ट्री से आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। जी हां! दरअसल तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने ही सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए।

जानी मास्टर ने गुनाह किया कबूल

जानी मास्टर रेप केस में एक नया अपडेट सामने आ चुका है, जी हां! उन्होंने खुद कुबूल कर लिया है कि उन्होंने अपनी असिस्टेंट का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने अपनी रिमांड रिपोर्ट में कहा कि जानी ने चार साल में कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया। जानी मास्टर इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में हैं।


जानिए क्या है पूरा मामला

स्त्री 2 के गाने आज की रात समेत कई अन्य फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर चुके कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर उनकी ही एक असिस्टेंट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि जानी मास्टर से पीड़िता साल 2019 में इवेंट के दौरान मिली थी, जिसके बाद जानी ने पीड़िता को गलत इरादे से नौकरी दी, और पीड़िता ने यह ऑफर एक्सेप्ट कर लिया था। साल 2020 की बात है जब जानी मास्टर में एक होटल में पीड़िता संग यौन शौषण किया। वहीं जब पीड़िता के शिकायत करने की कोशिश की तो जानी मास्टर ने उसे धमकी दी। सिर्फ जानी ने ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी आयशा भी इन सबमें इल्वाल्व थीं। जानी अपनी पत्नी संग पीड़िता के घर पर बवाल किया और धर्म बदलकर शादी करने के लिए भी कहा।

पुष्पा द राइज जैसी फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं जानी मास्टर

जानी मास्टर एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं, लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ चुकीं हैं। उन्हें लेकर ऐसा घिनौना सच सामने आया है, जिसके बाद तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स और वर्कर यूनियन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं पवन कल्याण की पार्टी ने भी उनसे मुंह फेर लिया है। बताते चलें कि जानी मास्टर पुष्पा समेत बाहुबली फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story