×

Jannat Zubair और Mr. Faisu का हुआ ब्रेकअप जानिए दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है

Mr. Faisu Jannat Zubair Breakup: जनत जुबैर और मिस्टर फैजू का ब्रेकअप हो गया है, चलिए जानते हैं दोनों का नेटवर्थ

Shikha Tiwari
Published on: 12 March 2025 8:41 AM IST
Jannat Zubair Mr. Faisu Net Worth
X

Jannat Zubair Mr. Faisu Breakup News (Image Credit-Social Media)

Jannat Zubair Mr. Faisu Breakup News: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि वो मिस्टर फैजू को डेट करती हैं और दोनों अक्सर हर एक फंक्शन में साथ भी नजर आते थे। तो वहीं कुछ समय पहले Faisal Sheikh यानि मिस्टर फैजू ने सेलिब्रेटी मास्टरशेफ में अपनी शादी की बात कहीं थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल होने लगी थी कि Mr. Faisu और Jannat Zubair शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अचानक से Jannat Zubair ने अपने इंस्टाग्राम से Mr. Faisu को अनफॉलो करके सबको चौका दिया। जन्नत ने ना केवल फैजू को अनफॉलो किया बल्कि एक चौका देने वाला पोस्ट भी शेयर किया। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अटकले तेज हो गई। चलिए जानते हैं दोनों के नेटवर्थ और Jannat Zubair के पोस्ट के बारे में

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू का हुआ ब्रेकअप (Jannat Zubair Mr. Faisu Breakup)-

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन शायद अब इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है क्योंकि Jannat Zubair ने Mr. Faisu को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। और उसके बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जो है उसे अपनाओ, जो जा चुका है उसे जाने दो और जो होगा उस पर भरोसा रखो।’ जिसके बाद से जन्नत जुबैर और फैजल शेख के ब्रेकअप की खबरें और रफ्तार पकड़ ली हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने किसी प्रकार का ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया है। इसलिए अभी सिर्फ ये अटकलें लगाई जा रही हैं।


जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू में कौन ज्यादा अमीर है ( Jannat Zubair Mr. Faisu Net Worth)-

जन्नत जुबैर नेटवर्थ (Jannat Zubair Net Worth)-

जन्नत जुबैर रहमानी ने काफी कम उम्र में ही टीवी जगत में एंट्री कर ली थी और पॉपुलर्टी हासिल कर ली। आज जन्नत जुबैर ने अपने दम पर करोड़ो की संपत्ति हासिल कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जन्नत जुबैर की कुल नेटवर्थ 25 करोड़ रूपए तक है। और ये महीने का 25 लाख रूपए से अधिक कमा लेती हैं।

मिस्टर फैजू नेटवर्थ (Faisu Sheikh Net Worth)-

मिस्टर फैजू जिनका पूरा नाम फैजल शेख है वो सोशल मीडिया के सबसे फेमस पर्सनालिटी में से एक हैं। Mr. Faisu ने अपने करियर की शुरूआत Tik-Tok से की थी। मिस्टर फैजू के यदि नेटवर्थ की बात करें तो मिस्टर फैजू की कुल नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 41 करोड़ रूपए (Mr. Faisu Net Worth In Rupees) के करीब है। तो वहीं वो महीने का 20-30 लाख रूपए तक कमा लेते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story