×

जावेद अख्तर मानहानि केस को लेकर कंगना रनौत पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (kangana ranaut) और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (javed akhtar) के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

Anshul Thakur
Report Anshul ThakurPublished By Shweta
Published on: 22 July 2021 10:32 AM GMT
कंगना रनौत और जावेद अख्तर
X

 कंगना रनौत और जावेद अख्तर ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (kangana ranaut) और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (javed akhtar) के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कंगना रनौत ने हाल ही में जावेद अख्तर मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ सभी कार्यवाही को खारिज करने की मांग की है और अब अभिनेत्री ने मुंबई हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद एक इंटरव्यू में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ कई टिप्पणियां की थी। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। इस इंटरव्यू को लेकर जावेद का कहना था कि, कंगना रनौत उन पर बहुत आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रहीं है।

कंगना रनौत की इस टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के वकील निरंजन मुंदर्गी ने 2020 में एक प्राइवेट शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी के साथ कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद भी कंगना अदालत में पेश नहीं हुई थी। जिसके चलते 1 मार्च को कंगना के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। लेकिन 25 मार्च को एक्ट्रेस को बेल भी मिल गई थी. हालांकि अब तक केस पेंडिंग है।

अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है। कंगना ने बीते दिनों पासपोर्ट रिन्यूअल (Passport Renewal) के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में गुहार लगाई है। अभिनेत्री के खिलाफ बांद्रा पुलिस (Bandra police) ने राजद्रोह और जानबूझकर नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया है। ऐसे में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने क्वीन कंगना रनौत का पासपोर्ट रिन्यू करने से इंकार कर दिया है। कंगना रनौत ने इसको लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में गुहार लगाई है।

वहीं जावेद अख्तर ने भी मुंबई हाई कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की है। इस याचिका में अख्तर की तरफ से यह दावा किया गया है कि अभिनेत्री ने पासपोर्ट रिन्यूअल की याचिका में अदालत से तथ्य छिपाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अभिनेत्री पर आपराधिक कार्यवाही लंबित है और कंगना कोर्ट में इसका खुलासा करने में असफल रही है।

बता दें की कुछ समय पहले कंगना रनौत ने भी एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर मानहानि केस (Javed Akhtar Case) में पुनर्विचार की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब कंगना रनौत ने एक बार फिर जावेद अख्तर मानहानि मामले में अपने खिलाफ सभी कार्यवाही को मुंबई हाई कोर्ट से खारिज करने की मांग की है।

Shweta

Shweta

Next Story