×

Jawan के डायरेक्टर एटली कुमार और नयनतारा में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस के साथ हुआ गलत

Jawan: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' की एक्ट्रेस नयनतारा डायरेक्टर एटली कुमार से काफी ज्यादा नाराज हैं। एक्ट्रेस के साथ फिल्म के डायरेक्टर ने बहुत गलत किया है।

Ruchi Jha
Published on: 21 Sep 2023 6:32 AM GMT
Jawan के डायरेक्टर एटली कुमार और नयनतारा में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस के साथ हुआ गलत
X

Jawan: इन दिनों देशभर में शाहरुख खान की 'जवान' का जलवा छाया हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है और फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। भारत में 'जवान' ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइट फिल्म 900 करोड़ के पार पहुंच गई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आई थीं, लेकिन उन्हें फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में कहीं भी नहीं देखा गया। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, नयनतारा फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार से काफी ज्यादा नाराज हैं।

क्यों एटली कुमार से नाराज हैं नयनतारा?

नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, लेकिन अपने इस डेब्यू से नयनतारा बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और इसकी वजह है फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार। जी हां...नयनतारा डायरेक्टर एटली कुमार से काफी ज्यादा नाराज हैं। खबरों की मानें, तो नयनतारा अब कोई भी बॉलीवुड फिल्म करने के मूड में नहीं हैं, क्योंकि एटली कुमार ने फिल्म 'जवान' में उनका रोल काट दिया था और दीपिका के किरदार को बढ़ा दिया गया था, जिस वजह से नयनतारा का रोल साइडलाइन हो गया है।


फिल्म 'जवान' में लीड रोल में थीं दीपिका

फिल्म के रिलीज से पहले ऐसी खबरें थी कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो कर रही हैं, लेकिन फिल्म में दीपिका कैमियो रोल में नहीं बल्कि लीड रोल में थीं। जी हां...दीपिका का कैमियो 'जवान' में बढ़ा दिया गया था। हालांकि, ऑडियन्स ने भी दीपिका के रोल को काफी पसंद किया है। खबरों की मानें, तो एक सोर्स ने मीडिया को बताया है कि- ''दीपिका का कैमियो नहीं था। 'जवान' शाहरुख-दीपिका की फिल्म लग रही थी। नयनतारा साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस हैं, लेकिन 'जवान' में जिस तरह से उनके रोल के साथ ट्रीटमेंट किया गया, उससे वह बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसी वजह से वह अब किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आने वाली हैं।''


नयनतारा ने 'जवान' के इवेंट्स में भी नहीं लिया हिस्सा

बता दें कि नयनतारा 'जवान' के प्रमोशनल इवेंट्स का भी हिस्सा नहीं रही हैं। मुंबई में 'जवान' की सक्सेस के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नयनतारा शामिल नहीं हुई थीं। इस इवेंट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, एटली कुमार शामिल हुए थे, लेकिन नयनतारा यहां कहीं भी नजर नहीं आई थीं। हालांकि, इसके पीछे नयनतारा की नाराजगी नहीं, बल्कि कुछ अलग कारण है। दरअसल, सोर्स ने मीडिया को बताया है कि - ''नयनतारा अपने खराब प्रमोशनल एक्सपीरियंस की वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करती हैं। वह नो प्रमोशन पॉलिसी में भरोसा करती हैं। उनका मानना है कि उनका काम एक्टिंग करना है ना कि प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा बनना।''

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'जवान'

'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और भारत में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ के पार हो चुका है। हालांकि, शाहरुख खान की 'जवान' की रफ्तार हर दिन धीमी पड़ती जा रही है, लेकिन फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब भारत में फिल्म ने 518.28 करोड़ और वर्ल्डवाइट 900.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story