×

Jayeshbhai Jordaar: DID के सेट पर पहुंचे Ranveer Singh, मौनी रॉय के साथ की मस्ती

Ranveer Singh अपनी फिल्म Jayeshbhai Jordaar के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में वो पहुंचे डांस रियलिटी शो DID लिटिल मास्टर्स (DID Li'l Masters) के सेट पर।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 4 May 2022 2:30 PM GMT
Ranveer Singh on DID Little Masters
X

Ranveer Singh with Mouni Roy on DID Little Masters (Image Credit-Social Media)

Ranveer Singh on DID Little Masters: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ऐसे में वो फिल्म की हीरोइन शालिनी पांडे (Shalini Pandey) के साथ पहुंचे डांस रियलिटी शो DID लिटिल मास्टर्स (DID Li'l Masters) के सेट पर। रणवीर यहाँ अपने खास अंदाज़ में शो की जज मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ फ़्लर्ट करते नज़र आये। दोनों रणवीर की फिल्म बैंड बाजा बारात के हिट सांग पर डांस करते नज़र आये। दरअसल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के लिए काफी मेहनत करते नज़र आ रहे हैं।

फिल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है ऐसे में रणवीर उसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है। ये फिल्म लड़के और लड़की के बीच भेद भाव की दीवार को गिराने का प्रयास करेगी। देश में कई जगहों पर लड़की के जन्म लेते ही उसे मार देने की परंपरा है उसे इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गयी है। जिससे इस फिल्म के ज़रिये इस कुप्रथा को खत्म किया जा सके। रणवीर की ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमे इस गंभीर मुद्दे को कॉमेडी के साथ लोगों तक पहुंचने की कोशिश की गयी है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा बोमन ईरानी (Boman Irani), शालिनी पांडे (Shalini Pandey) और रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म का जोरदार प्रमोशन करने रणवीर सिंह जब DID लिटिल मास्टर्स के सेट पर पहुंचे तो धमाका होना तो बनता ही है।

रणवीर सिंह ने शो की जज मौनी रॉय के साथ ठुमके लगाए। शो पर मौनी रॉय के अलावा रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) और सोनी बेंद्रे (Sonali Bendre) भी शो को जज कर रहे हैं। रणवीर और मौनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके पहले रणवीर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए मौनी रॉय को ग्लोबल वॉर्मिंग का असली कारण भी बताया था। मौनी वाकई काफी हॉट नज़र आ रहीं है जिसकी वजह से रणवीर ने उनके लिए ऐसा कहा। मौनी ने ब्लैक और सिल्वर रंग का लहंगा-चोली पहना हुआ था। वही रणवीर अपने अंदाज़ में मल्टीकलर की शर्ट और जींस में नज़र आ रहे हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम जयेशभाई है। फिल्म में रणवीर अपने माता पिता यानि बोमन ईरानी और रत्ना पाठक से काफी डरते हैं लेकिन अपने बच्चे को बचाने के लिए वो कैसे सबसे लड़ जाते हैं ये दिखने का प्रयास किया गया है। रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नज़र आएंगे साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में वो जैकलिन फर्नांडीज़ के साथ दिखाई देंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story