×

जयललिता की बायोपिक मिलते ही कंगना बनी पावरफुल एक्ट्रेस, फिल्म के लिए ली 24 करोड़

suman
Published on: 24 March 2019 2:47 PM GMT
जयललिता की बायोपिक मिलते ही कंगना बनी पावरफुल एक्ट्रेस, फिल्म के लिए ली 24 करोड़
X

जयपुर: तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौत को साइन किया गया है इसके लिए उन्होनें 24 करोड़ की फीस ली है। इसके साथ ही वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी बन गई हैं। इस फिल्म को ए.एल. विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। जो कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे कामयाब डायरेक्टर हैं। 2017 में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पास सबसे मंहगी एक्ट्रेस होने का रिकॉर्ड था। इसके बाद उनसे यह खिताब ने ले लिया था। दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावत के लिए लगभग 12 करोड़ रुपए फीस ली थी।

शादी के 4 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, अपने ही शादी में रोने लगे थे निक

लेकिन अब 24 करोड़ की फीस लेकर कंगना ने दीपिका को भी रिप्लेस कर दिया है। जयललिता की बायोपिक को ‘थालाइवी’ नाम से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का ऐलान कंगना के जन्मदिन यानी 23 मार्च को किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मेकर्स का मानना है कि ‘कंगना की स्टार पावर उन्हें देश भर में पहुंच दिला पाने में कामयाबी देगी। इस फिल्म के लिए प्रोडूसर्स कंगना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं।

suman

suman

Next Story