Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce: जेनिफर लोपेज बेन एफ्लेक से ले रही हैं तलाक, जानिए वजह

Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce News: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दी है, शादी के दो साल बाद ही दोनों के बीच हुई तकरार

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 21 Aug 2024 5:07 AM GMT
Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce
X

Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce News (Image- Social Media)

Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce News: हॉलीवुड के मशहूर जोड़ो में से एक जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक दो साल की शादी के बाद अधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। इसके बारे में लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट ने इस खबर की पुष्टि दी है। जहाँ Jennifer Lopez ने मंगलवार को अपनी शादी को खत्म करने के लिए अर्जी दी है। यह समय विशेष रूप से मार्मिक है क्योंकि यह 2022 में जॉर्जिया के राइसबोरों में आयोजित उनके विवाह समारोह की सालगिरह से मेल खाता है। एक महीने पहले उन्होंने लास वेगास में एक सहज समारोह में भागकर शादी की थी।

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने लिया तलाक (Jennifer Lopez Ben Affleck Divorce Reason In Hindi)-

हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोफेज और बेन एफ्लेक सादी के दो साल बाद तलाक ले रहे हैं। Jennifer Lopez और Ben Affleck ने 2022 जुलाई में शादी की थी। और अगले महीने जॉर्जिया में एक बड़ा विवाह समारोह आयोजित किया। ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों कुछ समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। इस मामले में अदालत में दायर एक दस्तावेज में कहा गया है कि लोपेज या उनके वकील को शादी खत्म करने के लिए एक याचिका की एक प्रति एफलेक को भेजनी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो Jennifer Lopez जिन्होंने कानूनी तौर पर अपना अंतिम नाम बदलकर एपलेक रख लिया था। ने तलाक के लिए अपनीि याचिका में विवाह-पूर्व समझौते का कोई विवरण नहीं दिया था। इस मामले में एलए के सुपीरियर कोर्ट में दायर दस्तावेज में कहा गया है कि 55 वर्षीय लोपेज (Jennifer Lopez Age) और 52 वर्षीय एफ्लेक (Ben Affleck Age) दोनों को अपनी वर्तमान आय, व्यय, संपत्ति और ऋण सहित वित्तिय जानकारी साझा करनी होगी। अदालत ने Jennifer Lopez को वित्तीय विवरण दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय दिया तथा Ben Affleck को भी अपनी जानकारी प्रस्तुत करने के बाद ऐसा करने के लिए 60 दिन का समय दिया जाएगा।

दाखिल दस्तावेज में कहा गया है कि यदि कोई भी वित्तीय जानकारी देने या उसे अद्धतन करने में विफल रहता है, तो उसके विरूद्ध न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उनके तलाक की खबरें काफी लंबे समय से आ रही थी। दोनों की एक तस्वीरें अलग-अलग सामने आई थी। लेकिन दोनों ने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी थी।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story