×

Jhalak Dikhhla Jaa 10: निया शर्मा ने नींद में भी मानी अपने कोरियोग्राफर की बात, सीख रहीं बारीकियां

Jhalak Dikhhla Jaa 10:कोरियोग्राफर ने निया को जो हिदायत दी है उसे वो पूरी शिद्दत के साथ फॉलो करती नज़र आ रहीं हैं। आप भी देखिये आखिर ऐसी क्या सीख मिली है निया को।

Shweta Srivastava
Published on: 18 Aug 2022 11:31 AM GMT
Jhalak Dikhhla Jaa 10
X

Jhalak Dikhhla Jaa 10 (Image Credit-Social Media)

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) जल्द ही शुरू होने वाला है वहीँ इस शो की हॉट कंटेस्टेंट निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपने कोरियोग्राफर के साथ हुई बातचीत का एक दिलचस्प स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमे उनके कोरियोग्राफर ने उन्हें जो हिदायत दी है उसे वो पूरी शिद्दत के साथ फॉलो करती नज़र आ रहीं हैं। आप भी देखिये आखिर ऐसी क्या सीख मिली है निया को और कैसे वो उनकी बातों को मान रहीं हैं।

लोकप्रिय डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 जल्द ही हमारे टीवी स्क्रीन पर छाने को तैयार है। इस शो में सेलेब्स को कंटेस्टेंट बनाया गया है और उनके साथ जाने-माने कोरियोग्राफर भी होंगे। ये सेलेब-कोरियोग्राफर जोड़ी अपने असाधारण प्रदर्शन से मंच पर आग लगा देगी और कुछ ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। झलक दिखला जा के इस लेटेस्ट सीज़न में जिन कंटस्टेंट्स के नामों की घोषणा की गयी है उनमे से एक एक्ट्रेस निया शर्मा भी हैं। वो शो के लिए जमकर तैयारी कर रही है जिसका सबूत है उनकी इंस्टा स्टोरी जिसे उन्होंने शेयर किया है।

निया शर्मा ने हाल ही में अपने डांस रिहर्सल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने अपने कर्व्स को भी फ्लॉन्ट किया। हालाँकि, निया के कोरियोग्राफर कौन हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है और इसे काफी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन दर्शकों को जल्द ही इसके बारे में पता चल ही जाएगा। आज, निया ने अपने कोरियोग्राफर के साथ अपनी दिलचस्प बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस तस्वीर में, हम निया के कोरियोग्राफर को अपने बिस्तर पर आराम करते देख सकते हैं साथ ही निया को किस तरह अपने पोश्चर को रखना है ये सीखते हुए भी देख सकते हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निया ने लिखा, "मेरे कोरियोग्राफर का टेक्स्ट। नींद में भी अपने पैरों को सही पोश्चर में और पॉइंटेड रखें। (हंसते हुए इमोजी)"।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 (Image Credit-Social Media)

गौरतलब है कि निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेसस में से एक हैं और वो झलक दिखला जा 10 में अपनी जर्नी के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने हाल ही में रिहर्सल करते हुए अपने पैरों में चोट लगने की तस्वीरें भी शेयर कीं थीं। निया इससे पहले 2020 में रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं और उन्होंने शो को जीता भी था।

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में फिल्म निर्माता करण जौहर, बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित नेने जज के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते नज़र आने वाले हैं। उनके साथ मॉडल-डांसर-एक्ट्रेस नोरा फतेही भी होंगी, जो डांस दीवाने जूनियर्स में भी जज थीं। अमृता खानविलकर, धीरज धूपर, नीति टेलर, पारस कलनावत, निया शर्मा, गशमीर महाजानी, रुबीना दिलाइक, मिस्टर फैसू और अली असगर इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। झलक दिखला जा 10, 3 सितंबर से ऑन एयर होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story