×

Satyameva Jayate 2 में जॉन अब्राहम जल्द नजर आएंगे इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग थी।

Roshni Khan
Published on: 14 Jun 2023 7:31 AM GMT (Updated on: 14 Jun 2023 11:18 AM GMT)
Satyameva Jayate 2 में जॉन अब्राहम जल्द नजर आएंगे इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जंग थी। इस फिल्म 1 की टैग लाइन 'करप्शमन मिटेगा, बेईमान पिटेगा' से ही फिल्म की कहानी का आईडिया लग गया था। डायरेक्ट र मिलाप मिलन जावेरी की इस फिल्म में महान कलाकार मनोज वाजपेयी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे जबकि एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा इस फिल्म में जॉन अब्राहम की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आई थीं।

ये भी देखें:अयोध्या: दीपोत्सव पर तीन लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी श्री राम की नगरी

एक्श्न से भरी यह फिल्म पब्लिक को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने जम कर कमाई भी की थी। यह फिल्म जॉन अब्राहम के करियर की पहले दिन सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म का अगला पार्ट आने जा रहा है। डायरेक्ट र मिलाप ने सत्यमेव जयते 2 की घोषणा कर दी है।



मिलाप ने एक फिल्म का टाइटल आनउंस करते हुए पोस्ट र शेयर किया है, वहीं एक दूसरा फोटो शेयर किया है जिसमें फिल्म की टीम नजर आ रही है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी जबकि भूषण कुमार और निखिल आडवाणी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म 2 अक्टूाबर 2020 को गांधी जयंती के मौके पर पर्दे पर आएगी।

ये भी देखें:मोटी कमाई कर रहीं फेक जानकारी वाली वेबसाइट्स

विक्कीय कौशल से होगी टक्किर

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद एक्टमर विक्की कौशल सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। शहीद ऊधम सिंह भारत के स्वलतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने ने देश को आजाद कराने में अभूतपूर्व योगदान दिया था। यह फिल्म 2 अक्टूरबर 2020 को रिलीज होनी है। इस फिल्म को शूजित सरकार डायरेक्टी कर रहे हैं। ऐसे में बॉक्सर ऑफिस पर विक्की कौशल और जॉन अब्राहम की टक्कहर हो सकती है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story