×

बिपाशा को ही नहीं इस एक्ट्रेस को भी जॉन कर चुके हैं डेट, बर्थडे पर जाने इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

By
Published on: 16 Dec 2016 11:32 AM GMT
बिपाशा को ही नहीं इस एक्ट्रेस को भी जॉन कर चुके हैं डेट, बर्थडे पर जाने इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स
X

john-abraham2

लखनऊ: बॉलीवुड में जब-जब हॉट, हैंडसम और डैशिंग एक्टर्स का नाम लिया जाता है, तो उनमें जॉन अब्राहम का नाम सबसे ऊपर आता है। जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे। इनका जन्म 17 दिसंबर 1972 में हुआ था हैंडसम लुक और फिट बॉडी के साथ 'जिस्म' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले जॉन अब्राहम ने कई सारी फ़िल्में की हैं। बॉलीवुड में इनके स्टाइल का बोलबाला है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के सतह आई फिल्म 'फोर्स 2' को भी ऑडियंस का अच्छा ख़ास प्यार मिला। जॉन अब्राहम ने जिस्म, टैक्सी नंबर 9 2 11, लकीर, गरम मसाला, शूटआउट एट वडाला, रचे 2, रॉकी हैंडसम, मद्रास कैफे, दोस्ताना जैसी फिल्मों में काम किया है।

वैसे तो उनकी बॉडी और फिल्मों के बारे में कई लोग जानते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं, जिनसे उनके फैंस अंजान हैं। जॉन अब्राहम के जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे, जिनसे आप अब तक अंजान थे।

आगे की स्लाइड में जानिए बर्थडे ब्वॉय जॉन अब्राहम से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

john-abraham2

- जॉन अब्राहम के दो नाम हैं- पहला फरहान और दूसरा नाम जॉन अब्राहम जॉन की मां पारसी हैं और उनके पिता मलयाली। लेकिन बाद में उन्होंने जॉन अब्राहम नाम ही शुरू कर दिया।

- बिपासा बसु के साथ उनके नौ साल के अफेयर को तो हर कोई जानता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एक्टर ने कभी रिया सेन को भी डेट किया था। लेकिन यह रिश्ता काफी कम टाइम का था।

आगे की स्लाइड में जानिए जॉन से जुड़े और भी इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

john-abraham2- कहा जाता है कि जब पहली बार जॉन अब्राहम ने फिल्म 'जिस्म' में काम किया था, तो वे एक ज्योतिषी के पास गए थे और उसने उन्हें बॉलीवुड में काम न करने की हिदायत दी थी। ज्योतिषी का कहना था कि उनका करियर बॉलीवुड में नहीं है और उन्हें कोई पसंद नहीं करेगा। लेकिन जॉन ने अपनी पॉपुलैरिटी और मेहनत से उसकी भविष्यवाणी गलत साबित कर दी।

- आपको बता दें कि फिल्मों में आने के पहले जॉन मीडिया प्लानर थे। जॉन ने खुद भी कभी फिल्मों में आने के बारे में नहीं सोचा था।

आगे की स्लाइड में जानिए कौन सा क्रिकेटर है जॉन का सबसे बड़ा फैन

john-abraham2

- हॉट बॉडी वाले एक्टर जॉन अब्राहम की रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ अच्छी फ्रेंडशिप है। यह चारों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

- जॉन अब्राहम बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था। इतना ही नहीं धोनी तो जॉन के इतने बड़े फैन हैं कि वो उनकी तरह हेयरस्टाइल भी रखते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए जॉन अब्राहम की हैबिट्स के बारे में

john-abraham2

फिल्मों में आने से पहले जॉन अब्राहम को स्मोकिंग की हैबिट थी। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी। लेकिन फिल्म ‘नो स्मोकिंग’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कई पैकेट्स सिगरेट्स पीने पड़ते थे और उन्हें स्मोक करने की हैबिट फिर लग गई।

Next Story