Vedaa Teaser Out: झगड़ा करना नहीं, जंग लड़नी आती है, वेदा का धमाकेदार टीजर रिलीज

Vedaa Teaser Review: जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का टीजर रिलीज कर दिया गया है, टीजर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी साझा की गई है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 31 July 2024 8:04 AM GMT
John Abraham Vedaa Teaser Out
X

John Abraham Vedaa Teaser Out (Image- Social Media) 

Vedaa Teaser Out: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। अब जाकर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक दिखाई है। बता दे कि Vedaa का टीजर पहले मार्च में रिलीज किया गया था। अब जाकर एक बार और वेदा का टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही साथ बताया गया है कि वेदा का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। चलिए जानते हैं कैसा है वेदा का टीजर

वेदा टीजर रिव्यू (John Abraham Vedaa Teaser Review In Hindi)-



जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें जॉन अब्राहम कहते हुए नजर आते है कि झगड़ना नहीं आता मुझे सिर्फ जंग लड़नी आती है। जिसके बाद एक व्यक्ति पूछता है कि कौन है वे तब जान अब्राहम कहते हैं कि बाप, Vedaa का टीजर देखकर यही कह सकते हैं कि फिल्म में दर्शकों को एक से बढ़कर एक एक्शन देखने मिलने वाले हैं। तो वहीं Vedaa की कहानी काफी हटकर होने वाली है। पहले वेदा का ट्रेलर 29 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाला था।

वेदा का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Vedaa Trailer Release Date)-

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि वेदा मूवी के ट्रेलर में फिल्म की झलक दिखाई देगी। बता दे कि वेदा के ट्रेलर लॉच के लिए मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहाँ पर जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। खबरों कि माने तो जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का ट्रेलर 1 August 2024 को रिलीज (Vedaa Movie Trailer Release Date) किया जाएगा।

वेदा मूवी कब रिलीज होगी (Vedaa Movie Release Date)-

जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) पहले 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया, बता दे कि जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की फिल्म अब 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें Stree 2, Khel Khel Mein मूवी शामिल है। जोकि Jonh Abraham, Sharvari Wagh की फिल्म वेदा के लिए मुश्किले खड़ी कर सकती हैं। क्योंकि इन दोनों ही फिल्मों का दर्शको को काफी बेसब्री से इंतजार है।

वेदा मूवी कास्ट (Vedaa Movie Cast)-

वेदा मूवी का निर्देशक निखिल आडवानी है, तो वहीं फिल्म वेदा में मुख्य किरदार में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आएँगे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story