×

Priyanka को छोड़ अपने भाईयों संग India पहुंचें Nick Jonas, ये है खास वजह

Nick Jonas In India: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर एक बेहद ही जबरदस्त खबर सामने आई है, जी हां! हम आपको जैसे ही ये खबर बताएंगे, यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Jan 2024 10:43 AM GMT
Jonas Brothers at the Mumbai Airport
X

Jonas Brothers at the Mumbai Airport (Photo- Social Media)

Nick Jonas In India: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब भले ही विदेशी हो चुकीं हैं, लेकिन फिर भी वह आए दिन हेडलाइंस का हिस्सा बनीं रहती हैं। कभी अपनी बेटी मालती की वजह से, तो कभी निक जोनस संग अपनी रोमांटिक तस्वीर के चलते, तो वहीं कभी अपने काम की वजह से। हालांकि इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं! बल्कि उनके पति निक जोनस सुर्खियों में आ चुके हैं और इसकी वजह भी बेहद खास है। तो फिर आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अपने भाइयों के साथ इंडिया आए निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस इस वक्त इंडिया में हैं, जी हां! ये बात सच है। हालांकि पत्नी प्रियंका और अपनी बेटी मालती को लेकर निक इंडिया नहीं आएं हैं, बल्कि वह अपने दोनों भाईयों के साथ इंडिया की सैर करने निकले हैं। आज सुबह ही निक जोनस को उनके भाईयों जो जोनस और केविन जोनस साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान तीनों ने ही पपराजी के सामने जमकर पोज भी दिया, तीनों का स्पॉटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर छाईं निक जोनस की तस्वीरें

निक जोनस अपने दोनों भाईयों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं, पपराजी द्वारा उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। निक जोनस की उनकी भाइयों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं और यूजर्स जमकर रिएक्ट भी कर रहें हैं, कुछ तो निक को जीजू कहकर इंडिया में उनका स्वागत करते दिख रहें हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि निक जोनस बिना प्रियंका चोपड़ा के मुंबई आएं हैं, इससे पहले उन्होंने जितनी भी बार इंडिया का दौरा किया है, वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ ही आएं हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि निक अपने भाईयों के साथ किस खुशी में मुंबई पहुंचें हैं तो आइए इसकी भी जानकारी आपको देते हैं।


इस खास वजह से मुंबई पहुंचें हैं जोनस ब्रदर्स

निक जोनस अपने भाइयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ मुंबई एक खास वजह से आएं हैं, दरअसल ये तीनों ही मुंबई में होने जा रहे एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रहें हैं। जी हां!! ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब जोनस ब्रदर्स इंडिया में अपनी पहली परफॉर्मेंस देने जा रहें हैं, प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसके लिए अपनी खुशी जाहिर कर चुकीं हैं। बताते चलें कि 27 और 28 जनवरी को मुंबई में लोलापालूजा कॉन्सर्ट होने जा रहा है, इसी कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए जोनस ब्रदर्स इंडिया पहुंचें हुए हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story