×

Kaawaa Kaawaa Song: आज तक ही सबसे हिंसक फिल्म किल का पहला गाना कावा कावा रिलीज

Kill Song Kaawaa Kaawaa Out: करन जौहर की इस साल की सबसे धमाकेदार फिल्म किल का आज पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कि कैसा लगा दर्शकों को ये गाना

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 Jun 2024 12:48 PM GMT (Updated on: 18 Jun 2024 12:52 PM GMT)
Kaawaa Kaawaa Song: आज तक ही सबसे हिंसक फिल्म किल का पहला गाना कावा कावा रिलीज
X

Killl Song Kaawaa Kaawaa Out: इस साल की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्म के नाम से प्रसिद्ध किल मूवी का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस पहले फिल्म के मेकर्स ने किल मूवी का ट्रेलर जारी किया था। जिसने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी। और फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी सनसनीखेज शुरूआत में रिलीज के लिए तैयार है। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में लक्ष्य, राघव, जुयाल, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का आज पहला गाना Kaawaa Kaawaa रिलीज कर दिया गया है।

किल मूवी का गाना कावा कावा रिलीज (Kill Movie Song Kaawaa Kaawaa Out In Hindi)-


किल मूवी (Kill Movie) का गाना Kaawaa Kaawaa एक शानदार पंजाबी ट्रैक है। जिसे शाश्वत सचदेव ने लिखा और संगीतबद्ध किया है तथा सुधीर यदुवंशी, सज वी और स्वंय शाश्वत सचदेव ने इसे अपनी आवाजा दी है। पंजाबी संगीत और पॉप तत्वों के मिश्रण से बना Kaawaa Kaawaa गीत लक्ष्य को एक जबरदस्त लड़ाई वाले दृश्य में दिखाता है। इस गाने में लक्ष्य द्वारा निभाए गए आर्मी कमांडो अमृत की यात्रा को दिखाया गया है। जिसमें वह अपने सच्चे प्यार तूलिका के लिए नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में समय के खिलाफ दौड़ लगाता है।

किल मूवी रिलीज डेट (Kill Movie Release Date)-

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंन में बनी फिल्म किल सिनेमाघरों में दर्शकों को 5 जुलाई 2024 (Kill Movie Release Date) को देखने को मिलेगी। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलह पहचान बना ली है।

किल मूवी कास्ट (Kill Movie Cast)-

Kill Movie का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है व धर्मा प्रोडक्शंन के लिए करण जौहर व अपूर्व मेहता व सिख्या एंटरटेनमेंट के लिए गुनीत मोंगा कपूर व अचिन जैन द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में राघव जुयाल व तान्या मानिकतला नजर आएंगे।

किल मूवी स्टोरी (Kill Movie Story In Hindi)-

किल मूवी की कहानी (Kill Movie Story) हत्या के अनोखी साजिश पर आधारित है। जिसमें तुलिका व अमृत द्वारा अपने रिश्ते को गुप्त रखना उनके लिए खतरा बन जाता है। जब तुलिका का परिवार उसे नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बैठा देता है और उसकी पहले से तय शादी को करा देता है। लेकिन कमांडो अमृत व उसका दोस्त भाग्य को अपनी कहानी तय करने देने के लिए तैयार नहीं है। वे एक बचाव मिशन पर निकलते है, जो एक भयानक साहसिक कार्य बन जाता है।

कर्तव्य व भावना के बीच की रेखाओं को धुंदला करते हुए क्योकि कहानी के हर एक मोंड का मतलब जीवन या मृत्यु हो सकता है। किल मूवी ये बयां करती है कि एक आदमी अपने भाग्य को फिर से लिखने के लिए प्यार में कितनी दूर तक जा सकता है। पूरी फिल्म (Kill Movie Story In Hindi) देखने के लिए आपको 5 जुलाई 2024 तक का इंतजार करना होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story