TRENDING TAGS :
Lucknow पहुंची 'कभी हां, कभी न' फेम एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति, 'ड्रामा क्वीन' नाटक का किया मंचन
Lucknow News: सुचित्रा कृष्णमूर्ति को शाहरुख ख़ान के साथ से 'कभी हां, कभी न' में देखा गया था।
एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
Suchitra Krishnamoorthi In Lucknow: "ख़ुदा जब हुस्न देता है, नज़ाकत आ ही जाती है। क़दम गिन-गिन के रख लो, कमर बलखा ही जाती है।" इस शे'र को 'शहर-ए-अदब' में महूसस किया जा सकता था। क्योंकि, नवाबों की नगरी में मौजूद थीं; बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi)। जिनकी ख़ूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं।
बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति को शाहरुख ख़ान के साथ से 'कभी हां, कभी न' में देखा गया था। ये अभिनेत्री की पहली फ़िल्म थी। जिसमें उन्हें देख युवा दीवाने हो गए थे।
नाटक का मंचन करते एक्ट्रेस (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
मशहूर किताब 'ड्रामा क्वीन' पर हुआ नाटक का मंचन
शनिवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में मशहूर एक्ट्रेस व लेखिका ने एक नाटक का मंचन किया। जिसे उनके द्वारा लिखा व निर्देशित किया गया था। इसका नाम था; ड्रामा क्वीन (Drama Queen)। जिसमें उन्होंने अपनी वास्तविक ज़िंदगी को उतार दिया। इसमें उन्होंने डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ रिश्ते की सच्चाई को उजागर किया।
नाटक का मंचन करते एक्ट्रेस (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
इस नाटक में सभी पात्र, सुचित्रा की रियल लाइफ में भी थे। जिसमें उन्होंने एक गाने को भी गाया है। पूर्णतया कहा जा सकता है कि यह नाटक, सुचित्रा कृष्णमूर्ति की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमती है।
नाटक का मंचन करते एक्ट्रेस (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
30 वर्ष बड़े शेखर कपूर से की थी शादी
ग़ौरतलब है कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1990 में, एक सिंगर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद, उन्होंने वर्ष 1991 में 'किलुक्कम्पेट्टी' से फ़िल्मी दुनिया में बतौर अभिनेत्री शुरुआत की। लेकिन, उन्हें पहचान 1994 में, एक्टर शाहरुख ख़ान के साथ आई फ़िल्म 'कभी हां, कभी न' से मिली।
नाटक का मंचन करते एक्ट्रेस (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)
जिसके बाद, उन्होंने 1997 में 30 साल बड़े निर्देशक शेखर कपूर के साथ शादी की। इसके बाद से ही, उनकी ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आने लगे। दोनों के रिश्ते जगजाहिर थे। मग़र, शादी चल न सकी। और, 2007 में ये जोड़ी टूट गई। सुचित्रा को आख़िरी बार, साल 2019 में एक फ़िल्म में देखा गया था।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।