×

Anjali Arora को मिल गया उनका राजकुमार? भरी महफिल में किया प्यार का इजहार, देखें वीडियो

Anjali Arora Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या खास है।

Ruchi Jha
Published on: 17 April 2023 11:44 AM GMT

Anjali Arora Video: आज अंजलि अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने बोल्ड लुक और क्यूट अदाओं से फैंस का दिल जीतने वाली अंजलि आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सोशल मीडिया पर ट्रैंड करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी अंजली से जुड़ी हर एक चीज जानने के लिए बेसब्र रहते हैं। अब कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अंजली अरोड़ा का बॉयफ्रेंड कौन है?

क्या अंजली को मिला अपने सपनों का राजकुमार?

लगता है कि अब अंजली को अपना राजकुमार मिल गया है। जी हां, जिसने भरी महफिल में अंजली से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यूजर्स अंजली का ये वायरल वीडियो देखकर ऐसा सोच रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अंजली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में शख्स अंजली को प्रपोज करता दिख रहा है।

शख्स ने किया अंजली को प्रपोज

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जो ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लू जींस पहना हुआ है, वह घुटने के बल बैठकर अंजलि अरोड़ा को प्रपोज करता हुआ दिख रहा है। इस दौरान यह शख्स अंजली को हार्ट शेप का एक गिफ्ट देता हुआ भी दिख रहा है। वहीं, ब्लैक जीन्स, व्हाइट शर्ट और स्लीपर्स के साथ कैजुएल लुक में अंजलि यह सब देखकर हंसने लगती हैं। खैर, इस बात में तो वाकई कोई शक नहीं है कि अंजली के चाहने वाले बहुत हैं।

कौन है ये शख्स? जिसने अंजली को किया प्रपोज

बता दें कि यह शख्स अंजली का फैन है, जो उनके प्यार में पागल है। आपने अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे, जिसमें फैन सेलेब्स के प्यार में पागल हो जाते हैं और उन्हें भरी महफिल प्रपोज कर देते हैं और ऐसा ही कुछ अंजली के साथ भी हुआ है। अपने फैन के इस अंदाज को देखकर अंजली शर्म से लाल हो गई थीं। बाद में अंजलि अरोड़ा इसी फैन के साथ फोटो भी क्लिक कराती नजर आई थीं।

कौन है अंजली अरोड़ा का बॉयफ्रेंड

अंजलि अरोड़ा ने दुनिया को आकाश संसनवाल से मिलवाया था। ये वही हैं, जिन्होंने अंजलि का कथित एमएमस वायरल होने के बावजूद उनका साथ नहीं छोड़ा है। उन्होंने एक सच्चे साथी होने का सबूत दिया है और अब वह दूसरी लड़कियों के लिए मोस्ट वॉन्टेड बॉयफ्रेंड बन गए हैं। अंजलि अरोड़ा और आकाश संसनवाल एक-दूसरे को करीब दो साल से डेट कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story