×

Kajol Ki Beti: काजोल की बेटी न्यासा देवगन की ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया

Kajol Ki Beti: स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने अपने लेटेस्ट तस्वीर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए उनके इस तस्वीर के बारे में जानते हैं।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 4 Jan 2022 10:38 AM GMT
Kajol Ki Beti: काजोल की बेटी न्यासा देवगन की ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Kajol Ki Beti: काजोल (Kajol) और अजय देवगन(Ajay Devgan) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) की ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। स्टार किड ने एक सुंदर काले रंग की पोशाक में खुद को तैयार किया है और इस फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर के सोशल मीडिया पर साझा होने के तुरंत बाद, प्रशंसकों ने उनकी ऑफ-शोल्डर ड्रेस की खूब सराहना की। साथ ही प्रशंसकों ने उनके इस ड्रेस की प्रेरणा उनकी माँ काजोल को माना।

न्यासा देवगन के ओवरऑल लुक के बारे में

अभिनेत्री काजोल ( Kajol) ने इससे पहले इसी स्टाइल का एक ड्रेस पहना था। काजोल का ड्रेस भी लगभग न्यासा के आउटफीट से मैच खाता था। न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने अपनी काली पोशाक के लिए अपनी माँ, काजोल से प्रेरणा ली। बता दें कि न्यासा ने जो ड्रेस पहनी थी वो ऑफ शोल्डर वन पीस थी। इस स्टाइलीश ड्रेस में आगे की तरफ स्लिट था। अपने लुक को पूरा करने के लिए काजोल की बेटी न्यासा ने पिस्ता-हरे रंग का बैगूलेट कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन कलर का नेकपीस पहना था। न्यासा देवगन के ओवरऑल लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने बालों को खुला रखकर और स्मोकी आई मेकअप करके लुक को पूरा किया।

2017 में काजोल ने ऐसी ही एक ड्रेस पहनी थी

गौर करने वाली बात यह है कि न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के इस तस्वीर के वायरल होते ही, एक फैन अकाउंट ने अतीत से कुछ तस्वीरें खोदीं। जिसमें न्यासा देवगन की माँ, काजोल ने भी इसी तरह की पोशाक पहनी हुई थी। काजोल की तस्वीर साल 2017 की बताई जा रही है। काजोल ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी, लेकिन जहां न्यासा की ड्रेस में उनकी कमर के दाईं ओर एक छोटा सा टाई-अप था, वहीं काजोल की ड्रेस प्लेन ऑफ-शोल्डर ड्रेस थी। लेकिन अच्छी बात यह है काजोल और न्यासा दोनों अपने - अपने आउटफीट में बेहद खूबसूरत लग रहे थें।

काजोल ने न्यासा के जन्म के बारे में बात की

हाल ही में, 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने न्यासा देवगन(Nysa Devgan) के 18वें जन्मदिन पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। पोस्ट में काजोल ने बताया कि न्यासा के जन्म के वक्त वह कितनी नर्वस थीं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था। स्टार कपल अजय देवगन और काजोल का एक बेटा भी है, जो न्यासा से छोटा है, जिसका नाम युग है। करीना कपूर खान के एक टॉक शो में काजोल ने बताया था कि वह कैसी मां हैं। काजोल ने कहा कि वह न तो न्यासा और न ही युग को नियंत्रित करने वाली पैरेंट हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story