×

काजोल की अगली में होगा ये एक्टर, बाजीराव मस्तानी में कर चुका है काम

काजोल की अगली फिल्म त्रिभंगा नेटफ्लिक्स पर दिखेगी। इस फिल्म में  रेणुका सहाणे निर्देशन की बागडोर संभाल रही है।फिल्म में तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर और मिथिला पालकर भी हैं।

suman
Published on: 16 Nov 2019 1:44 PM GMT
काजोल की अगली में होगा ये एक्टर, बाजीराव मस्तानी में कर चुका है काम
X

जयपुर: काजोल की अगली फिल्म त्रिभंगा नेटफ्लिक्स पर दिखेगी। इस फिल्म में रेणुका सहाणे निर्देशन की बागडोर संभाल रही है।फिल्म में तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर और मिथिला पालकर भी हैं। 80 के दशक से अब तक एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी और उनकी जिंदगी की कठिनाइयों को बयां करेगी। यह फिल्म रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार के महत्व को दिखाने वाली है।



इस खबर को वैभव ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, नई परियोजना। इसके साथ ही क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें 'त्रिभंगा' लिखा हुआ था।

यह पढ़ें...लता मंगेशकर के बाद अब इस अभिनेत्री की हालत गंभीर, लोग पहुंच रहे देखने

'हंटररर' से वैभव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा' और 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।



suman

suman

Next Story