×

Kajol-Nysa Devgan: बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंची काजोल न्यासा, वायरल हुई तस्वीर

Kajol-Nysa Devgan Siddhivinayak Temple: नया साल शुरू होते ही बॉलीवुड स्टार भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले जैकलीन फर्नाडीज माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) के दरबार पहुंची थीं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Jan 2023 9:50 AM GMT
ajay devgan and kajol daughter nysa Devgan
X
Siddhivinayak Temple (Image: Social Media)

Kajol-Nysa Devgan Siddhivinayak Temple: नया साल शुरू होते ही बॉलीवुड स्टार भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले जैकलीन फर्नाडीज माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) के दरबार पहुंची थीं। तो वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंचे थें, जहां से उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के साथ आज बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

सफेद कुर्ते में नजर आई न्यासा

काजोल और न्यासा को आज सुबह सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया। दोनों मां बेटी की जोड़ी बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक पहुंची थी। इस दौरान न्यासा हाथ में प्रसाद लिए और सफेद लॉन्ग कुर्ता में नजर आई और तो वहीं काजोल ने फ्लोरल प्रिंट कुर्ता के साथ सनग्लास लगा रखा था।

काफी भीड़ में काजोल अपनी बेटी को प्रोटेक्ट करती भी नजर आईं।

पार्टियों में की जाती हैं स्पॉट

दरअसल अक्सर न्यासा देवगन को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। न्यासा अपने खास दोस्तों के साथ कई बार पार्टी करती नजर आती हैं। वहीं अक्सर अपने ड्रेस के कारण भी न्यासा सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कई बार न्यासा को ड्रेस के कारण ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। न्यासा को उनके ट्रांसफॉर्मेशन के कारण भी काफी कुछ फैंस से सुनना पड़ा था। जिसके बाद उनकी मां काजोल अपने जवाब से ट्रोलर का मुंह बंद करती नजर आती हैं।

बॉलीवुड में न्यासा देवगन का डेब्यू

इन दिनों कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, सनाया कपूर, खुशी कपूर, अगस्त्या नंदा ये सभी स्टार किड्स बॉलीवुड में इसी साल डेब्यू करेंगे। वहीं खबरें तो यह भी आ रही हैं कि अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। लेकिन फिलहाल न्यासा देवगन बॉलीवुड में डेब्यू कब करेंगी इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस को न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story