×

Kajol को जन्मदिन की बधाईः शाहरुख खान के साथ बनाने जा रही हैं जोड़ी

Kajol Birthday Special: काजोल हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी बोल लेती हैं जबकि बंगाली समझ लेती हैं। काजोल की मौसी दिग्गज अभिनेत्री नूतन थीं और नानी एक वक्त की मशहूर एक्ट्रेस शोभना समर्थ थीं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Monika
Published on: 5 Aug 2021 2:37 AM GMT
Kajol and shahrukh khan hit jodi reunite again
X

शाहरुख-काजोल (फोटो : सोशल मीडिया )

Kajol Birthday Special: अभिनेत्री काजोल (Kajol) का 5 अगस्त को जन्मदिन है। वह अपने समय की, नहीं आज के वक्त की बेहतरीन अदाकारा हैं। क्योंकि उनकी शाहरुख खान (Shahrukh khan) के साथ जोड़ी एक बार फिर रिपीट होने जा रही है। लेकिन उनकी मां तनुजा के लिए कहा जा सकता है कि वह अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। उनके पिता सोमू मुखर्जी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे, जिनका कार्डियेक अरेस्ट से निधन हो गया था।

काजोल मुखर्जी हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी बोल लेती हैं जबकि बंगाली समझ लेती हैं। काजोल की मौसी दिग्गज अभिनेत्री नूतन (Nutan) थीं और नानी एक वक्त की मशहूर एक्ट्रेस शोभना समर्थ (Shobhana Samarth) थीं। इतना ही नहीं उनकी परनानी रत्तन बाई (rattan bai) भी एक्ट्रेस थीं। यानी एक्टिंग काजोल के खून में रही है। काजोल का जन्म (kajol birth) मुंबई में हुआ। उनकी छोटी बहन तानिशा (Tanisha) अभिनय में बहुत सफल नहीं रहीं। उनके चाचा जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी हैं। ये दोनों फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

जबकि काजोल के नाना कुमारसेन समर्थ और बाबा सशधर मुखर्जी फिल्म निर्माता रहे। रानी मुखर्जी, शरबनी और मोहनीश बहल काजोल के चचेरे बहन भाई हैं। ये सभी अभिनय के क्षेत्र में हैं जबकि अयान मुखर्जी डायरेक्टर हैं।

अभिनेत्री काजोल (फोटो : सोशल मीडिया )

काजोल का करियर (Kajol career)

काजोल की शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी नामक एक बोर्डिंग स्कूल में हुई। अपनी पढ़ाई के अलावा काजोल की रुचि डांस में भी थी। 1990 के दशक की शुरुआत में, तनुजा ने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में लॉन्च करने के लिए एक फिल्म निर्देशित करने की कोशिश की। हालांकि, कुछ दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म का काम रुक गया। सोलह साल की उम्र में, काजोल ने राहुल रवैल की बेखुदी के लिए काम शुरू किया, जो उनके लिए एक बड़ा ब्रेक था। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। हालांकि इसमें काजोल के अभिनय को सराहा गया। जिसका नतीजा ये हुआ कि 1993 में अभिनेत्री को हाजी मस्तान की ब्लाक बस्टर फिल्म 'बाजीगर' (Baazigar) में काम करने का मौका मिल गया और ये फिल्म सुपर हिट साबित हुई। इसके बाद काजोल 'उधार की जिंदगी' (Udhaar Ki Zindagi) में नजर आई लेकिन इस फिल्म का कोई खास लाभ उन्हें नहीं मिला। इस बीच हलचल, गुंडाराज और करन अर्जुन जैसी फिल्में आईं। लेकिन उन्हें पहचाना गया ये दिल्लगी से। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इनके लिए बेहतरीन फिल्म साबित हुई। इसके अलावा काजोल की गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तान्हाजी शानदार फिल्में हैं। 1999 में काजोल की शादी अजय देवगन से हुई और उनके दो बच्चे हैं।

अजय देवगन -काजोल (फोटो : सोशल मीडिया )

अजय देवगन को नहीं पसंद आई थीं काजोल

कहते हैं अजय देवगन ने जब पहली बार काजोल को देखा था तो वो उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थीं, लेकिन फिर वो उनके चुलबुलेपन पर फिदा हो गए। वहीं काजोल को भी रफ-टफ लड़के पसंद थे ऐसे में दोनों की कैमिस्ट्री जम गई और एक दूसरे से प्यार हो गया और शादी कर ली।

लेकिन अगर करण जौहर की बात को सही माना जाए तो एक जमाने में काजोल अक्षय कुमार की दीवानी थीं। और एक पार्टी में वह करण जौहर का हाथ पकड़ कर अक्षय कुमार को ढूंढती रही थीं। हालांकि अब काजोल अपना क्रश अजय देवगन को मानती हैं और उनके साथ खुश हैं।

काजोल- शाहरुख़ खान (फोटो :सोशल मीडिया )

फिर दिखेगी शाहरुख-काजोल की हिट जोड़ी

हालांकि अजय देवगन से शादी के बाद से धीरे धीरे वह फिल्मों से दूर हो गईं। लेकिन शाहरूख के साथ उनकी हिट जोड़ी को देखते हुए राजकुमार हिरानी एक बार फिर उन्हें पर्दे पर ला सकते हैं। ये जोड़ी बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में नजर आ सकती है।इस फिल्म में काजोल ने शाहरुख की पत्नी बनने के लिए साइन कर लिया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story