Kalki 2898 AD Worldwide Collection: कल्कि 2898 एडी ने तोड़े रिकॉर्ड, किया 500 का आकड़ा पार

Kalki 2898 AD Worldwide Collection Day 4 : प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन की फिल्म Kalki 2898 AD ने मात्र 4 दिनों में बजट के इतना कलेक्शन कर लिया।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 July 2024 5:10 AM GMT (Updated on: 2 July 2024 6:54 AM GMT)
Kalki 2898 AD Worldwide Collection
X

Kalki 2898 AD Worldwide Collection  

Kalki 2898 AD Worldwide Collection: प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण की फिल्म Kalki 2898 AD से जैसे उम्मीदे की जा रही थी। उसी के अनुसार फिल्म सिनेमाघरों में धमाल भी मचा रही है। भले ही फिल्म को कुछ क्रिटिक्स द्वारा रिव्यू अच्छा ना दिया गया हो। लेकिन फिल्म इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। और एक नया इतिहास रचने जा रही है। इससे पहले राजामौली की RRR और यश की KGF ने ये कारनामें किए थे। बाहुबली और सालार के बाद प्रभास की ये तीसरी फिल्म होगी। जोकि इतनी जल्दी 500 का आकड़ा पार करने जा रही है। जिस तरह से Kalki 2898 AD कलेक्शन कर रही है। उसे देखते हुए यही कह सकते हैं कि वो दिन दूर नहीं जब Kalki 2898 AD एक नया इतिहास रच देगी।

कल्कि 2898 एडी वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Kalki 2898 AD Worldwide Collection Day 4 In Hindi)-

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन की फिल्म Kalki 2898 AD एक नया इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म को रिलीज हुए अभी मात्र 4 दिन ही हुए हैं। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर रोज धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रूपए (Kalki 2898 AD Collection) की कमाई की थी। जिसके बाद दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फिल्म ने 90 करोड़ (Kalki 2898 AD Worldwide Collection) का आकड़ा पार किया था। तीसरे दिन यानि शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से Kalki 2898 AD के कलेक्शन में 20 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था। और फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 110 करोड़ रूपए (Kalki 2898 AD Collection Day 3) तक का कलेक्शन किया था।

तो वहीं महाकाव्य डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म Kalki 2898 AD भारत और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचाते हुए, चौथे दिन यानि रविवार को 500 करोड़ (Kalki 2898 AD Worldwide Collection Day 4) का आकड़ा पार कर लिया है। यदि Kalki 2898 AD के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 600 करोड़ के करीब है। जिस तरह से Kalki 2898 AD कलेक्शन कर रही है। एक हफ्ते में 1000 करोड़ का आकड़ा क्रास कर सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story