×

सलमान खान पर इस मशहूर एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'यदि मैं मर...'

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक मशहूर एक्टर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 27 Dec 2023 3:17 AM GMT
सलमान खान पर इस मशहूर एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- यदि मैं मर...
X

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स और उनके सभी फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। इन सब के बीच भाईजान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, भाईजान पर एक्टर कमाल आर खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर ने एक चौंका देने वाला ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर वह मर जाते हैं, तो वह हत्या होगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सलमान खान पर केआरके ने लगाया आरोप

दरअसल, कमाल आर खान ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने साल 2016 के केस में आज गिरफ्तार किया था, उन्होंने जोर देकर कहा है कि ‘अगर वे जेल या पुलिस स्टेशन में मर जाते हैं, तो वह हत्या होगी।’कमाल आर खान ने अपने बयान में खुलासा किया है कि पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया था, जब वे दुबई जा रहे थे। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ''मैं बीते एक साल से मुंबई में हूं। मैं समय-समय पर कोर्ट में हाजिर होता हूं। आज मैं नया साल मनाने के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें 2016 के मामले में मेरी तलाश है। सलमान खान कह रहे हैं कि मेरी वजह से ‘टाइगर 3′ फ्लॉप हुई है। अगर मैं पुलिस स्टेशन या जेल में किसी भी हालात में मारा जाता हूं, तो आप सबको इसे हत्या मानना होगा। आप सभी जानते हैं कि कौन इसके लिए जिम्मेदार है।''


पहले भी गिरफ्तार हुए हैं केआरके

बता दें कि कमाल आर खान साल 2022 में दो बार गिरफ्तार हुए थे। ‘देशद्रोही’ एक्टर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर विवादित ट्वीट करने की वजह से गिरफ्तार किया गया था। वे इसके कुछ वक्त बाद अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ दुर्व्यवहार करने की वजह से गिरफ्तार हुए थे। कमाल आर खान के करियर की बात करें, तो वह एक्टर और निर्माता के तौर पर हिंदी और भोजपुरी सिनेमा से जुड़े रहे हैं।

सितारों को लेकर अक्सर देते हैं विवादित बयान

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी स्टार को लेकर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई बॉलीवुड सितारों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2016 में अजय देवगन ने केआरके पर पैसा लेकर फिल्म शिवाय की बुराई करने का आरोप लगाया था। दरअसल, अजय देवगन ने केआरके की एक कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की थी, जिसमें 'शिवाय' के को-प्रोड्यूसर कुमार मंगत और KRK के बीच बातचीत थी। विवाद सामने आने के बाद केआरके ने कहा था कि उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story