×

Kamal Haasan Birthday: कमल हासन की एक्टिंग की दुनिया है दीवानी, अपने हर अलग लुक से जीता लोगों का दिल

Kamal Haasan Birthday: कमल हासन ने हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। आज एक्टर अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 7 Nov 2023 4:51 AM GMT
Kamal Haasan Birthday
X

Kamal Haasan Birthday (Photo- Social Media)

Kamal Haasan Birthday: साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने शानदार अभिनय के लिए दुनियाभर में जाने-जाते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर पहचानी जाती है। हालांकि, वह ज्यादातर साउथ फिल्मों में नजर आए हैं, लेकिन उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी की हैं, जो आज भी खूब पसंद की जाती है। अपनी फिल्मों में कमल हासन ने कई ऐसे रोल प्ले किए हैं, जो आज भी यादगार हैं। फिर चाहे वो रोल चाची 420 का हो या फिर विश्वरूपम का, तो आइए आज हम कमल हासन के उन्हीं रोल के बारे में बात करते हैं।

#1 चाची 420

ये फिल्म तो आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। ये कमल हासन की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी गई थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म में कमल हासन ने एक 40-50 साल की आंटी का लुक अपनाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी फिल्म में कमल हासन का चाची 420 का किरदार फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।


#2 विश्वरूपम

इस बात में कोई शक नहीं है कि कमल हासन ने अपनी फिल्मों से फैंस को खूब इंप्रेस किया है। उन्होंने अपने कन्फर्ट जोन से बाहर जाकर रोल्स प्ले किए हैं और इन्हीं में से एक रोल है विश्वरूपम का। इस फिल्म के लिए कमल हासन ने क्लासिकल डांस भी सीखा था। ये फिल्म आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

#3 गुना

कमल हासन के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुना' आज भी काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म में कमल ने कई अलग-अलग लुक्स अपनाए थे। ये फिल्म इतनी ज्यादा इमोशनल थी कि थिएटर्स में इसे देखते वक्त लोगों के आंखों से आंसू आ गए थे। इस फिल्म के लिए कमल हासन को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।


#4 दशावतारम

इस फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म से कमल हासन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वे फिल्म में 10 अलग-अलग रोल्स प्ले करते नजर आए थे। ये फिल्म आज भी फैंस द्वारा काफी पसंद की जाती है और कमल हासन की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story