×

KRK Arrest in Mumbai: गिरफ्तार हुए कमाल आर खान बड़े विवादित एक्टर, इन मामलों में ट्वीट करके फँसे बुरा

KRK Controversial Tweets: अक्सर ही कमाल को उनके विवादित बयानों को लेकर घेरा जाता रहा है। आइये जानते हैं उनके द्वारा दिए गए ऐसे ही कुछ विवादित बयानों के बारे में।

Shweta Srivastava
Published on: 30 Aug 2022 5:36 AM GMT
KRK Controversial Tweets
X

KRK Controversial Tweets (Image Credit-Social Media)

KRK Controversial Tweets: कमाल आर खान के ट्वीट और बॉलीवुड और सेलेब्स पर उनका तीखा मजाक अक्सर उन्हें मुश्किल में डाल देता है। कमल खान, केआरके के रूप में भी जाने जाते है, उन्हें मलाड पुलिस ने 2020 में उनके द्वारा किए गए एक विवादास्पद ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया है। एक्टर को हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमल खान का विवादों से आज का नहीं बल्कि काफी पुराना नाता है। अक्सर ही कमाल को उनके विवादित बयानों को लेकर घेरा जाता रहा है। आइये जानते हैं उनके द्वारा दिए गए ऐसे ही कुछ विवादित बयानों के बारे में।

केआरके हुए गिरफ्तार

कमाल आर खान अपने विवादित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल आपको बता दें कमाल आर खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता को उनके द्वारा 2020 में पोस्ट किए गए एक विवादास्पद ट्वीट के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केआरके के खिलाफ 2020 में मामला दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस आज 30 अगस्त को उन्हें अदालत में पेश करेगी।

केआरके के विवादित बयान

हाल ही में कमाल आर खान बॉलीवुड पर अपने खुले हमलों और अपनी फिल्म समीक्षाओं के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और फिल्मों का निर्माण भी किया है। केआरके बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। आज हम आपको बताएँगे कि केआरके ने कितने ज़्यादा विवादित बयान दिए हैं।

कमल आर खान का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर हमला

अश्लील सामग्री के निर्माण मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर कमाल आर खान ने प्रतिक्रिया दी थी। एक्टर ने विवादास्पद बयानों के लिए युएहैं भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। केआरके ने राज कुंद्रा की आय के कथित स्रोत पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया, 'अगर आपको पोर्न फिल्में बनाकर अपना घर चलाने के लिए पैसा कमाना है तो आप इस दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति हैं। ये दर्शाता है कि आपने कुछ बुरे तरीकों से पैसा कमाया है।"


जिसके बाद राज कुंद्रा ने भी उन्हें जवाब दिया। और लिखा ऐसी ज़िन्दगी जिया करिये जिससे आपका होना ख़ुशी की बात लगे न की लोग आपको झेलें।

कमल आर खान का RRR को लेकर ट्वीट

इसके बाद केआरके ने साल की सफलतम फिल्मों में शुमार फिल्म RRR को लेकर भी कहा कि इस फिल्म का न टॉप कोई सिर है न ही कोई पैर।

कमाल के इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था।

केआरके का फिल्म लाल सिंह चड्ढा और आमिर खान पर ट्वीट

कमाल खान ने इंडस्ट्री के सभी खानों को बूढ़ा और उनकी फिल्मों को घटिया बताया। देखिये उनका ये ट्वीट-


केआरके का तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा पर हमला

कमाल खान ने तापसी पन्नू की फिल्म पर भी हमला किया देखिये उनका ये ट्वीट

कटरीना कैफ पर किया ट्वीट

कमाल खान ने कटरीना कैफ पर भी विवादित बयान दिया।

ऐसे कई बयान हैं जो केआरके ने दिए जिसके बाद लोगों ने भी काफी ट्रोल किया लेकिन इसके बाद भी वो बाज़ नहीं आये। आखिरकार उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story