×

Kangana Ranaut: कंगना अपनी फिल्म धाकड़ का जमकर कर रही प्रमोशन, करी दिल्ली के लड़कों की तारीफ

Kangana Ranaut: कंगना रनौत आये दिन अपने बयान को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। ऐसा ही एक बयान कंगना ने दिया जिससे फिर से बी टाउन में उनकी चर्चा तेज़ हो गयी है।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 18 May 2022 3:42 PM GMT
Kangana Ranaut
X

Kangana Ranaut (Image Credit-Social Media)

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangna Ranaut) आजकल अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ (Dhakad) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुईं हैं। फिल्म के अभी तक दो ट्रेलर रिलीज़ हो चुके हैं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।कंगना ने इस समय काशी में है अपनी फिल्म धाकड़ के तित्तले ट्रक के लांच पर उन्होंने महादेव से प्रार्थना की।

कंगना रनौत आये दिन अपने बयान को लेकर भी चर्चा में रहतीं हैं। ऐसा ही एक बयान कंगना ने दिया जिससे फिर से बी टाउन में उनकी चर्चा तेज़ हो गयी है। फिलहाल कंगना अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर भी चर्चा में हैं। जो 20 मई,2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। कंगना रनौत इस फिल्म में काफी अलग अंदाज़ में नज़र आ रहीं हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रूप में दिखेंगी जो ज़बरदस्त एक्शन में दिखेंगी। और इस एक्शन पेक्ट फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतज़ार है। कंगना हमेशा से ही काफी बेबाकी से अपनी बातों को सबके सामने रखतीं हैं। ऐसा ही उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा।

दरअसल कंगना अपने एक्ट्रेस बनने से पहले के सफर के बारे में बात कर रहीं थी जिसमे उन्होंने अपने स्ट्रगल के समय को याद करते हुए बताया। कंगना ने अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। वो अपने घर से 16 साल की उम्र में निकल आई थीं। उन्होंने अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर घर छोड़ने का फैसला लिया था। और तीन साल तक मायानगरी में स्ट्रगल करने के बाद साल 2006 में उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली थी।

उस समय को याद करते हुए कंगना ने बताया कि वो अपने घर से दिल्ली आई थीं इस दौरान वो पीजी में रह रहीं थीं। कंगना महज़ 10 हज़ार रूपए लेकर दिल्ली आई थीं। मुंबई जाने से पहले वो दिल्ली में रुकी। कंगना ने दिल्ली के लड़कों की तारीफ की और कहा वो हमेशा ही मेरे खाने का बिल भरते थे। कंगना ने कहा, 'दिल्ली एक बहुत अलग अनुभव था। मुझे नहीं पता कि अब कैसा है, लेकिन तब हम 5-6 लड़कियां थीं और हम सभी के मेल फ्रेंड्स थे। उनको हमने अपना ड्राइवर बनाया होता था। वो हमें बाहर ले जाते थे, वो हमारे बिल देते थे। ये दिल्ली के लड़कों की तारीफ है। वहां के लड़के आपके पूरे बिल भरेंगे, वैसे भी हम बहुत कम खाते थे। वो हमें फैंसी जगहों पर ले जाया करते थे। जब मैं पैसा कमाने लगी थी, तो मैं कभी-कभी बिल भर देती थी।'

इसके बाद कंगना ने मुंबई के लड़कों के बारे में भी बात की उन्होंने कहा,'जब मैं दिल्ली से मुंबई पहुंची तो वहां का कल्चर थोड़ा सा शॉकिंग था। उन्होंने कहा, 'अगर आप डेट पर जाते हैं तब भी आपको डच करना पड़ता है। ये मेरे लिए बहुत नया था, चंडीगढ़ में भी मैंने कभी डेट पर बिल पे नहीं किया। लेकिन मुंबई में हर कोई इतना प्रेक्टिकल है कि अगर आप डेट पर हैं तो भी आपको बराबर पे करना होगा। मुझे लगता है कि ये अच्छा भी है। '

फिलहाल कंगना अपनी फिल्म को प्रमोट करने में आजकल बिजी है। इसके लिए वो द कपिल शर्मा शो पर भी पहुंची थीं। जिसमे उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता ही शामिल थे। अर्जुन और दिव्या दोनों ही धाकड़ फिल्म में नेगिटाव रोल निभाते नज़र आयेंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story