×

गुस्से में कंगना: हाथरस बलात्कारियों को गोली मारने की दी सलाह, योगी से लगाई गुहार

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से एक्टिव बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बेबक होकर अपने विचारों को शेयर करती हैं। ऐसे में फिर वो मामला चाहे खुद उनसे जुड़ा हो, या फिर देश से जुड़ा हो।

Newstrack
Published on: 30 Sep 2020 10:06 AM GMT
गुस्से में कंगना: हाथरस बलात्कारियों को गोली मारने की दी सलाह, योगी से लगाई गुहार
X
उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर में एक बेटी को दरिंदों ने जिस तरह से मौत के मुंह में ढकेल दिया, उसका गुस्सा पूरे देश में नजर आ रहा है। साथ ही इस मामले में यूपी पुलिस की भी तीखी आलोचना की जा रही है

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से एक्टिव बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बेबक होकर अपने विचारों को शेयर करती हैं। ऐसे में फिर वो मामला चाहे खुद उनसे जुड़ा हो, या फिर देश से जुड़ा हो। कंगना न तो किसी से डरती हैं और न ही बोलने से पीछे हटती हैं। हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर में 19 साल की लड़की के सामूहिक दुष्कर्म पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है और सरकार से न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़ें... अयोध्या साजिश का सच: डॉ. जोशी ने फैसले को बताया ऐतिहासिक, किया ये खुलासा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ट्वीट

हाथरस दुष्कर्म मामले में कंगना ने कल 29 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दुष्कर्मियों को गोली मारने की सलाह देते हुए न्याय की अपील की। ऐसे में आज कंगना रनौत ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें कंगना ने सीएम योगी पर विश्वास जताया और न्याय की मांग की है।

प्रियंका रेड्डी के दुष्कर्मियों जैसी सजा

मामले पर कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे योगी आदित्यनाथ जी पर पूरा भरोसा है, जैसे प्रियंका रेड्डी के दुष्कर्मियों को उसी जगह पर मारा गया था जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था, और उसे ज़िदा जलाया दिया था। हम इस केस में भी भावनापूर्ण, स्वाभाविक और आवेशपूर्ण न्याय हो।

ये भी पढ़ें...कोर्ट में जय श्री राम: जमकर लगाए गए नारे, बाबरी विध्वंस केस में ऐतिहासिक फैसला



ये भी पढ़ें...कोर्ट में जय श्री राम: जमकर लगाए गए नारे, बाबरी विध्वंस केस में ऐतिहासिक फैसला

देश के लिए बहुत दुख और शर्म का दिन

बता दें, इससे पहले कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें उन्होंने लिखा था, ‘इन दुष्कर्मियों को पब्लिक में गोली मार दो। इन दुष्कर्मों का क्या उपाय है, जो हर साल बढ़ रहे हैं। आज देश के लिए बहुत दुख और शर्म का दिन है’।



ये भी पढ़ें...दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी ने कहा-नहीं लगवाऊंगा कोरोना की वैक्सीन,कौन हैं ये

बॉलीवुड की तमाम हस्तियों

आपको बता दें, हाथरस मामले में कंगना रनौत के अलावा बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस घटना पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों अक्षय कुमार, स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख, करीना कपूर ख़ान, जावेद अख्तर समेत कई सेलेब्स ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें...रामभक्तों पर चलती गोलियां: बिछ जाती लाशें ही लाशें, अगर ना होते कल्याण सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story