TRENDING TAGS :
सोनू के बाद अब कंगना ने 'अजान' पर रखी अपनी मन की बात, जानिए क्या बोलीं
प्लेबैक सिंगर सोनू निगम द्वारा अजान पर दिए गए बयान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सधी हुई प्रतिक्रया दी है। कंगना ने कहा कि उन्हें अजान की आवाज बहुत अच्छी लगती है मैं सोनू की बात का विरोध नहीं करती।
�
मुंबई: प्लेबैक सिंगर सोनू निगम द्वारा अजान पर दिए गए बयान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सधी हुई प्रतिक्रिया है। कंगना ने कहा कि उन्हें अजान की आवाज बहुत अच्छी लगती है। मैं सोनू की बात का विरोध नहीं करती। उनके विचार का भी सम्मान किया जाना चाहिए। कंगना ने कहा कि मैं किसी और के लिए नहीं बोल सकती, लेकिन अपनी बात करूं तो मुझे अजान बहुत पसंद है।
यह भी पढ़ें ... सोनू निगम की नींद में पड़ी खलल तो साधा मुस्लिमों पर निशाना, कहा- गुंडागर्दी है बस
बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर सोनू निगम द्वारा दिए गए बयान के बाद कई बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोनू के विरोध और सपोर्ट पर अपनी राय रखी थी। इसी क्रम में कंगना ने भी इस मसले पर बात कही।
अगली स्लाइड में जानिए और क्या कहा कंगना ने
कंगना ने मुंबई में हुए एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब हम लखनऊ में 'तनु वेड्स मनु' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब मुझे अजान की आवाज काफी पंसद आती थी। मैं केवल अपने बारे में बता सकती हूं। कोई भी धार्मिक कार्य हो, चाहे वो गुरुद्वारा या भगवत गीता या फिर अजान मुझे निजी तौर पर यह काफी पसंद है। मैं निजी तौर पर पूजा स्थलों जैसे मस्जिद, मंदिर और चर्च जाना पसंद करती हूं। हमें सोनू निगम के विचारों का सम्मान करना चाहिए, यह उनका नजरिया है। सोशल मीडिया को इसी लिए लाया गया है ताकि लोग अपनी बात कह सकें।
यह भी पढ़ें ... अजान विवाद : सोनू निगम ने मुंडवाया सिर, 10 लाख लाएं मौलवी
अगली स्लाइड में जानिए क्या था सोनू का ट्वीट
�
क्या था सोनू निगम का ट्वीट ?
सोनू निगम ने सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं। इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है। अगर वो मुस्लिम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही, उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।