×

कंगना बनीं मौसी, रंगोली ने ट्विटर पर शेयर की अपने बेटे की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मौसी बन गई है। उनकी बहन रंगोली ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज खुद रंगोली ने ट्विट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ फोटो शेयर की । साथ ही लिख कि 'डियर फ्रेंड्स मिलिए मेरे बेटे पृथ्वी राज चंदेल से

priyankajoshi
Published on: 16 Nov 2017 10:48 AM GMT
कंगना बनीं मौसी, रंगोली ने ट्विटर पर शेयर की अपने बेटे की फोटोज
X

मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मौसी बन गई है। उनकी बहन रंगोली ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज खुद रंगोली ने ट्विट कर जानकारी दी है। उनकी बहन रंगोली चंदेल ने गुरुवार (16 नवंबर) को बेटे पृथ्वी राज चंदेल के जन्म की घोषणा की है उन्होंने ट्विटर पर अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई। साथ ही लिखा कि 'डियर फ्रेंड्स मिलिए मेरे बेटे पृथ्वी राज चंदेल से।'



रंगोली ने बेहद क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें पृथ्वी सोते हे नजर आ रहे है। उन्होंने अपने बेटे का कोलाज बनाकर कैप्शन में लिखा कि' my little munchin!!!!



फैंस ने दी बधाइयां

रंगोली के बेटे की फोटोज इंटरनेट में काफी वायरल हो रही है। फैंस भी कंगना ओर रंगोली को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। कंगना अपने घर में आए इस नन्हें मेहमान के लिए बहुत एक्साइटेड थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'हम बहुत एक्साइटेड हैं यह हमारे परिवार के लिए काफी अच्छा समय है'। पहले रंगोली के मिसकैरेज होने के कारण हम सभी काफी परेशान थे, लेकिन अब सब ठीक हो गया है। 'मैं रंगोली को कहती हूं बच्चे पर ध्यान दो। ज्यादा सोशल मीडिया पर मत रहो'।

बता दें, साल 2006 में देहरादून में एसिड अटैक का शिकार होने के बाद रंगोली अपना घर छोड़, मुंबई में कंगना के साथ रहती थी। 33 वर्षीय रंगोली की शादी मई 2011 में बिजेनसमैन अजय चंदेल से हुई थी। रंगोली साल 2014 से ही कंगना के मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में वह कंगना से अलग हो गईं। अलगाव के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी कि कंगना और रंगोली के रिश्‍तों में खटास आ गई। इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में रंगोली ने कहा कि "मैं कंगना के साथ तब से हूं, जब उसने एक एक्ट्रेस के रूप में शुरुआत की थी। उसने न केवल मुझे सपोर्ट दिया, बल्कि हमारा करियर भी बनाया। जब से मैं गर्भवती हुई हूं, मैंने काम से छुट्टी ले ली है। मुझे आराम करने की सलाह दी गई है।" पिछले काफी समय से जारी कंगना और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद पर रंगोली ने अपनी बहन का सपोर्ट करती रही हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story