TRENDING TAGS :
Kannappa Trailer: भगवान नहीं, ये पत्थर है, कन्नप्पा मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज
Kannappa Movie Trailer: कन्नप्पा मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो बेहद जबरदस्त है, आइए आपको भी कन्नप्पा मूवी का ट्रेलर दिखाते हैं।
Kannappa Movie Trailer
Kannappa Movie Trailer: पिछले काफी समय से अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा की खूब चर्चा हो रही है, जी हां! क्योंकि कुछ दिनों से कन्नप्पा फिल्म पर लगातार कोई न कोई अपडेट आ रही है। वहीं अब आज कन्नप्पा मूवी से जुड़ा कुछ ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे सुन दर्शक खुशी से कूद पड़ेंगे। दरअसल मेकर्स ने आज कन्नप्पा मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो बेहद जबरदस्त है, आइए आपको भी कन्नप्पा मूवी का ट्रेलर दिखाते हैं।
कन्नप्पा मूवी ट्रेलर (Prabhas Movie Kannappa Trailer)
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कन्नप्पा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, फिल्म का ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज़ होने वाला था, लेकिन अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के हादसे के बाद मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया और अब आज ट्रेलर रिवील किया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कन्नप्पा मूवी के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। कन्नप्पा मूवी के ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो भगवान की मूर्ति पर पत्थर फेंकते हुए कहता है - नहीं ये भगवान नहीं है, भगवान नहीं, ये पत्थर है पत्थर। इसके बाद अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहें हैं। यहां देखें पूरा ट्रेलर -
प्रभास की मच अवेटेड माइथोलॉजिकलफिल्म फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू, विष्णु मंचू, मधू और मोहनलाल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं, वहीं काजल अग्रवाल फिल्म में माता पार्वती के रोल में दिखाई देंगी। कन्नप्पा फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और इसका निर्माण मोहन बाबू द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म को दर्शक तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ ही हिंदी भाषा में भी देख सकेंगे। ये फिल्म 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


