Kannappa Movie Prabhas Role: विष्णु मांचू की कन्नपा में प्रभास का होगा ये रोल

Kannappa Movie Prabhas Role : विष्णु मांचू की फिल्म Kannappa में नजर आएंगे, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारे, जिसमें प्रभास भी आएंगे नजर जानिए उनका रोल

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 May 2024 4:19 AM GMT (Updated on: 14 May 2024 6:07 AM GMT)
Kannappa Movie Prabhas Role
X

Kannappa Movie Prabhas Role

Kannappa Movie Update: तेलुगु अभिनेता व फिल्म निर्माता विष्णु मांचू वर्तमान में मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित अपने महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट Kannappa Movie पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म भगवान शिव के अनन्य भक्त Kannappa की कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कन्नपा में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारे शामिल होंगे। हालहि में बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar ने पैन इंडिया सुपरस्टार Prabhas पर एक अपडटे साझा किया है, जो एक कैमियों भूमिका निभा रहे हैं। चलिए जानते हैं Kannappa Movie में प्रभास का क्या रोल होगा। और इसके अलावा कन्नपा मूवी कब रिलीज होगी और कौन-कौन से किरदार नजर आएंगे।

कन्नपा में प्रभास निभाएंगे ये रोल (Kannappa Movie Prabhas Role)-


Kannappa Movie में अक्षय कुमार, प्रभास समेत कई स्टार नजर आएंगे। विष्णु मांचू ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि Kannappa Movie में प्रभास शूटिंग में शामिल हो चुके हैं। और उन्होंने एक पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें प्रभास के पैर दिख रहे हैं। फिल्म का निर्माण 24 फ्रेम्स और एवीए एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। Kannappa Movie में Prabhas का कैमियों किरदार होगा। फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान कन्नपा से संबंधित होगा। तो वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं, कि फिल्म कन्नपा में प्रभास भगवान शिव का भी किरदार निभा सकते हैं।

कन्नप्पा फिल्म कास्ट (Cast Of Kannappa Movie)-

अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभु देवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा भी नजर आएंगे।

कन्नप्पा रिलीज डेट (Kannappa Movie Release Date)-

कन्नप्पा मूवी इस साल यानि 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कन्नपा मूवी की कहानी क्या है? (Kannappa Movie Story In Hindi)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म कन्नपा की कहानी तेलुगु लोककथाओं में एक प्रसिद्ध भक्त यानि भगवान कन्नपा पर आधारित है। जोकि भगवान शिव के अन्नय भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।

प्रभास की अपकमिंग मूवीज (Prabhas Upcoming Movies In Hindi)-

प्रभास (Prabhas) आने वाले दिनों में एक साथ कई सारे प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। प्रभास Kannappa Movie के अलावा आने वाले दिनों में इन फिल्मों में नजर आएंगे, जिसमें Kalki 2898AD, Salaar 2 और The Raja Saab शामिल है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story