×

Kannappa Teaser: कन्नपा फिल्म का टीजर दो अलग-अलग दिन किया जाएगा रिलीज, जानिए वजह

Kannappa Teaser Release Date: अक्षय कुमार व प्रभास की फिल्म कन्नपा का टीजर Cannes Film Festival 2024 के बाद आम जनता के लिए इस दिन किया जाएगा रिलीज

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 21 May 2024 8:04 AM GMT (Updated on: 21 May 2024 8:05 AM GMT)
Kannappa Teaser Release Date
X

Kannappa Teaser Out  

Kannappa Teaser:: तेलुगु अभिनेता व फिल्म निर्माता विष्णु मांचू वर्तमान में मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित अपने महत्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट Kannappa Movie पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म भगवान शिव के अनन्य भक्त Kannappa की कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कन्नपा में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारे शामिल होंगे। हालहि में बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar ने पैन इंडिया सुपरस्टार Prabhas पर एक अपडटे साझा किया है, जो एक कैमियों भूमिका निभा रहे हैं। चलिए जानते हैं Kannappa Movie का टीजर कब रिलीज होगा और इसके अलावा कन्नपा मूवी कब रिलीज होगी और कौन-कौन से किरदार नजर आएंगे।

कन्नपा का टीजर कब रिलीज होगा (Kannappa Teaser Release Date)-

प्रभास व अक्षय कुमार की फिल्म कन्नपा की टीम 20 मई 2024 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का टीजर लॉन्च करने के बाद, अब 30 मई 2024 को कुछ खास लोगो के लिए फिल्म Kannappa का टीजर रिलीज करेगी। तो वहीं 12 जून 2024 को Kannappa का टीजर यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया है। जो भारतीय महाकाव्यों रामायण व महाभारत के टेलीविजन रूपांतरण के लिए जाने जाते हैं।

कन्नप्पा फिल्म कास्ट (Cast Of Kannappa Movie)-

अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, शिव राजकुमार, मधु, सरथकुमार, प्रभु देवा, ब्रह्मानंदम, मुकेश ऋषि, कौशल मंदा भी नजर आएंगे।

कन्नप्पा रिलीज डेट (Kannappa Movie Release Date)-

कन्नप्पा मूवी इस साल यानि 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कन्नपा मूवी की कहानी क्या है? (Kannappa Movie Story In Hindi)-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म कन्नपा की कहानी तेलुगु लोककथाओं में एक प्रसिद्ध भक्त यानि भगवान कन्नपा पर आधारित है। जोकि भगवान शिव के अन्नय भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story