×

Kapil Sharma Show के ये कॉमेडियन एक्टिंग छोड़ सब्जी बेचने पर मजबूर, वायरल हुआ फोटो

Sunil Grover Viral Photo: पॉपुलर टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma show) के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 21 Jan 2023 4:17 AM GMT
Sunil Grover Viral Photo
X

Sunil Grover (Image: Social Media)

Sunil Grover Viral Photo: पॉपुलर टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma show) के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह सब्जी बेचते नजर आ रहे हैं। इस पिक के वायरल होते ही उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। फैंस कमेंट्स कर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। बता दें गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपने एक्टिंग से फैंस का दिल जीत चुके हैं। उनकी इस वायरल फोटो को लेकर फैंस भी हैरान है।

क्या है वायरल फोटो का सच

दरअसल वायरल हो रही सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर को देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। बता दें सुनील सोशल मीडिया पर भी फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच एक बार फिर अब उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल सुनील ग्रोवर ने आलू-प्याज बेचते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके साथ दिए कैप्शन में लिखा है कि 'हमारी अटरिया।


उनके इस फोटो को देखकर फैंस खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सुनील ने ऐसी फोटो शेयर की हो। इससे पहले उन्होंने दूध बेचते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। अब इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी कमेंट किया है। सुनील की इस फोटो पर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट कर लिखा कि, 'पैंट तो बैलेनसियागा की लग रही है, वह कितने की देते हो भाई।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

सुनील ग्रोवर के इस फोटो पर फैंस का भी कमेंट्स आ रहा है। कई फैंस उनसे आलू-प्याज के दाम पूछ रहे हैं। एक यूजर लिखा कि 'भैया, 1 किलो आलू, 1 किलो प्याज और धनिया-मिर्च अलग से, वह भी फ्री में दीजिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इस लुक के साथ बेचोगे तो करोड़पति बन जाओगे। तो वहीं एक और' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'सरजी क्या इंसान हो आप, आप अपने लाजवाब पोस्ट से मजे लगा देते हो। सुनील की ये फोटो अब खूब वायरल हो रही है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story