×

Karan Boolani Weds Rhea Kapoor: जानिए Anil Kapoor के दूसरे दामाद करण बुलानी के बारे में, कैसी है रिया संग इनकी Love Story

Karan Boolani Weds Rhea Kapoor: आज रिया कपूर और करण बुलानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी जुहू में स्थित बंगले में होगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 14 Aug 2021 9:34 AM GMT
Karan Boolani Weds Rhea Kapoor
X

रिया कपूर-करण बुलानी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Karan Boolani Weds Rhea Kapoor: मिस्टर इंडिया और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर आज शहनाई बजने वाली है। आज (14 अगस्त) को अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर (Sonam Kapoor Sister) की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) की शादी होने वाली है। क्या आपको पता है कि अनिल कपूर का दूसरा दामाद कौन है? आइए आपको बताते है इनके बारे में...

अनिल कपूर के दूसरे दामाद (Anil Kapoor's Second Son-in-Law) और रिया कपूर के होने वाले पति का नाम करण बुलानी (Karan Boolani) है। आज रिया कपूर और करण बुलानी शादी के बंधन (Karan Boolani Weds Rhea Kapoor) में बंधने वाले हैं। इनकी शादी जुहू में स्थित बंगले में होगी। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को बुलाया गया।

करण बुलानी कौन है (Who is Karan Boolani)

करण बुलानी एक फिल्म मेकर और डायरेक्टर है। उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर चुके हैं। इन्होंने 'वेकअप सिड' (Wake Up Sid), 'आयशा' (Aisha) जैसी कई फिल्म (Karan Boolani Films) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

करण का जन्म 5 अक्टूबर 1982 में मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एडवरटाइजिंग से की थी। आपको जाकर हैरानी होगी कि करण ने मात्र 22 साल की उम्र में ही 500 से ज्यादा विज्ञापन तैयार किया था।

रिया कपूर-करण बुलानी की लव स्टोरी (Rhea Kapoor-Karan Boolani Ki Love Story)

मिली जानकारी के अनुसार, रिया कपूर और करण बुलानी एक दूसरे को 10 सालों से जानते हैं। बताया जाता है कि इनकी पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई। इस फिल्म को दोनों ने मिलकर बनाया। दोनों ने एक साल तक डेट किया और फिर दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और यही से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं होने दिया, लेकिन ये दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर किया करते थे। इतना ही नहीं दोनों एक साथ वेकेशन पर जाया करते थे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story