×

Priyanka Chopra: करण जौहर और तुषार कपूर बनें मां, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनाई यही तरकीब

प्रियंका चोपड़ा ने 21 जनवरी को यह जानकारी दी कि वो एक बच्ची की मां बन गई हैं। इस बात ने सभी को हैरान कर दिया कि आखिरकार ये कैसे मुमकिन हुआ।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 22 Jan 2022 7:45 AM GMT
Priyanka Chopra: करण जौहर और तुषार कपूर बनें मां, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनाई यही तरकीब
X

फोटो क्रेडिट : इंस्टाग्राम

Priyanka Chopra : जैसे ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी कि वो मां बन चुकी हैं। इस बात ने उनके सभी प्रशंसकों को हैरान कर दिया। फैन्स सोचने लगें कि आखिरकार रातों - रात ये कैसे मुमकिन हो गया? प्रियंका ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात तो किसी को भी नहीं बताई थी और न ही वो प्रेग्नेंट दिखाई पड़ रही थीं। प्रियंका के इस खुशखबरी ने सभी को हैरानी में डाल दिया। दरअसल यह सरोगेसी से मुमकिन हो पाया है। प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के मदद से रातों - रात मां बन गई हैं। इसी वैज्ञानिक उपाय से तुषार कपूर और करण जौहर भी मां बन चुके हैं।

करण जौहर (Karan Johar)

निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने सरोगेसी का विकल्प चुनने के बाद यश और रूही का अपने जीवन में स्वागत किया। जुड़वाँ बच्चे फरवरी 2017 में पैदा हुए थे और अब उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं। करण सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरों को साझा करते हैं। करण जौहर कई मौकों पर इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि पिता बनने से उनकी जिंदगी बदल गई है। वो एक सिंगल पिता हैं। उनकी मां हिरा जौहर ने यश और रूही को उनकी जिंदगी में लाने में मदद की।

तुषार कपूर और एकता कपूर (Tushar Kapoor And Ekta Kapoor)

अभिनेता तुषार कपूर सिंगल फादर हैं। उन्होंने जून 2016 में सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे लक्ष्य का स्वागत किया था। लक्ष्य जीतेंद्र और शोभा कपूर के पहले पोते हैं। तुषार हमेशा इस बारे में खुलकर बात करते दिखाई देते हैं। हाल ही में तुषार ने इसपर एक किताब भी लिखी है। अपने भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए एकता कपूर भी इसी वैज्ञानिक विधि से मां बनीं। जनवरी 2019 में, एकता कपूर बेटे रवि की सिंगल मदर बनीं।

शाहरूख खान -गौरी (Shahrukh Khan And Gauri)

अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान ने भी 2013 में सरोगेसी के जरिए अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का स्वागत किया था। दंपति का पहले से एक बेटा आर्यन खान और एक बेटी सुहाना है। गौरी को एक और बच्चे की इच्छा थी। लेकिन शारिरीक समस्या के कारण अब ये मुमकिन न था। इसलिए उन्होंने इस वैज्ञानिक विधि को अपनाकर फिर से माता - पिता बनने के अपने सपने को स्वीकार किया। नन्हा अबराम उनकी आंखों का तारा है और बड़े भाई आर्यन और बहन सुहाना उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story