×

OH NO: करण की वजह से रो दिए शाहरुख, लगा लिया गले, जानिए क्या हुआ?

suman
Published on: 20 Dec 2017 4:44 AM GMT
OH NO: करण की वजह से रो दिए शाहरुख, लगा लिया गले, जानिए क्या हुआ?
X

मुंबई: फिल्मकार करण जौहेर ने हाल ही में बेबी तैमूर अली खान के साथ अपने नन्हें ट्विन्स यश और रूही की एक तस्वीर शेयर की थी। इस प्यारी तस्वीर को पोस्ट करने के बाद इंटरनेट पर खलबली मच गई थी। करण ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच‘ के तीसरे एपिसोड में अपने बच्चों को एक निजी खत सुनाते नजर आयेंगे। इस एपिसोड का शीर्षक होगा ‘चेंजिंग रिलेशनशिप्स‘ (बदलते रिश्ते) और सिंगल पैरेंट बनने के बाद इस विषय पर बात करने के लिये करण जौहर से बेहतर और कौन हो सकता है।

यह भी पढ़ें...OMG: देखिए किसने किया एयरपोर्ट पर प्रियंका को KISS,वीडियो VIRAL

करण अपने बच्चों को लेकर बेहद सतर्क और सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हैं। उन्होंने ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने बच्चों को एक खत लिखने और उनके प्रति अपनी भावनायें अभिव्यक्त करने के लिये करने का फैसला किया। 'पिता बनना ईश्वर का आशीर्वाद है। तुम दोनों ने मुझमें एक बेहतर इंसान बनने की चाह जगा दी है।' उनकी बात ने शाहरूख को निःशब्द कर दिया और उनकी आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने करण को कस कर गले लगा लिया और कहा कि उन्हें उनपर बहुत गर्व है।

यह भी पढ़ें...क्या अब मिल जाएगी पद्मावती को हरी झंड़ी,भारी विवाद के बाद टल गई थी रिलीज डेट

इस दौरान करण ने एक खत पढ़कर सुनाया, जो उन्होंने अपने बच्चों (यश और रूही जौहर) के लिए लिखा था। खत में लिखी बातें सुनकर शाहरुख रोने लगे आैर उन्होंने करण को गले लगा लिया...उस खत में करण ने लिखा था...

'जब आप दोनों बड़े होंगे तब लोग आपको आपके रंग, पॉपुलैरिटी, पैसे और धर्म के आधार पर तौलेंगे, पर कोई भी आपको लेबल नहीं कर पाएगा क्योंकि आप सबसे अलग हो। शायद आपके साथ स्कूल में अलग बर्ताव हो और लोग आपके बारे में गॉसिप भी करें। बाकी बच्चों को उनकी मॉम ड्रॉप करने आएंगी पर आपके पास सिर्फ पापा होंगे। ...और जब आपके क्लासमेट्स की मॉम होमवर्क डिस्कस करने के लिए व्हॉट्सएप ग्रुप बनाएंगी तो मैं उसमें अकेला फादर रहूंगा।'

बतादें, इस एपिसोड का थीम 'चेंजिंग रिलेशनशिप' था। इस टॉपिक पर सिंगल पैरेंट करण जौहर से बेहतर और कौन बोल सकता था। यह एपिसोड 24 दिसंबर को टेलीकास्ट होगा।

suman

suman

Next Story