×

करण की औकात से बाहर हो गई प्रभास की कीमत, जानिए कितना किया डिमांड

suman
Published on: 27 Oct 2017 10:19 AM GMT
करण की औकात से बाहर हो गई प्रभास की कीमत, जानिए कितना किया डिमांड
X

मुंबईः‘बाहुबली’ बन पूरी दुनिया पर राज कर रहे प्रभास की बॉलीवुड एंट्री में काफी दिक्कतें आ रहा हैं।दरअसल, फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने प्रभास को अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट में लॉन्च करने से मना कर दिया है। एक खबर के अनुसार, एसएस मौली की बाहुबली के बाद प्रभास सुपरस्टार बन गए हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा को मिले हुए थे। इसके बाद करण ने प्रभास को बॉलीवुड डेब्यू कराने का मन किया था।

यह भी पढ़ें...OMG: पद्मावती बनीं दीपिका पादुकोण के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कही ये बात

खबरों की मानें तो प्रभास ने करण से 20 करोड़ रुपये की मांग की थी। इससे करण नाराज हो गए हैं। करण 'बाहुबली' हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के लिए भी प्रभास की फीस हैरान करने वाली है। प्रभास अब अपने स्टारडम के मुताबिक प्रोड्यूसर्स से पैसा वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें... OMG: राष्टगान को लेकर सोनू निगम ने की टिप्पणी, जानिए क्या कहा?

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार करण जौहर, प्रभास को लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। प्रभास से बात भी की गई, लेकिन प्रभास ने इस प्रोजेक्ट के लिए इतनी ज्यादा रकम मांगी कि करण जौहर ने अपना रास्ता बदल लिया।

suman

suman

Next Story