×

Baarish Aayi Hai song: रोमांटिक मूड में दिखे Karan Kundrra और Tejasswi Prakash, देखें वीडियो

Baarish Aayi Hai song Out: करण कुंद्रा और तेजस्‍वी प्रकाश दोनों सुर्ख़ियों में हैं क्योकि इस कपल का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो चुका है। आप भी देखिये दोनों का रोमांटिक अंदाज़।

Shweta Srivastava
Published on: 14 July 2022 1:28 PM GMT
Baarish Aayi Hai song Out
X

Baarish Aayi Hai song Out (Image Credit-Social Media)

Baarish Aayi Hai song Out: करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्‍वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टेलेविज़न की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। वहीँ दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं अब दोनों सुर्ख़ियों में हैं क्योकि इस कपल का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो चुका है। जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही थी। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। फिलहाल गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। आप भी देखिये ये वीडियो।

तेजस्वी करण से मिलने आईं गोवा

टेलीविज़न इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्‍वी प्रकाश का म्यूजिक वीडियो 'बार‍िश आई है' (Baarish Aayi Hai song) रिलीज़ हो चूका है। गाने में दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। तेजस्वी ने पूरे वीडियो में वेस्टर्न अवतार लिया हुआ है। वीडियो की शुरुआत में तेजस्वी किसी से फ़ोन पर बात करती दिखती है। आवाज़ आती है कि हाय पहुंच गईं गोवा फिर तेजस्वी कहतीं हैं हाँ और वो आ रहा है मुझे लेने। फिर आवाज़ आती है 6 महीने में सिर्फ दो दिन मिलना कैसे कर लेते हो यार। कैसे अपना प्यार बरकरार रखते हो? इसपर तेजस्वी कहतीं हैं, हम जब भी मिलते हैं तो ऐसा लगता है कि हम फिर से प्यार में पड़ रहे हैं। ' इसके बाद करण बाइक से आ जाते हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर गले लगा लेते हैं।

सावन के महीने में बारिश आई है

आज सावन का पहला दिन है और आज ही बारिश का ये गाना सोने पर सुहागा जैसा है। दोनों का ये पहला म्यूजिक वीडियो है जिसमे दोनों साथ नज़र आ रहे हैं। फैंस दोनों को हमेशा साथ देखना चाहते थे और अब उनका ये इंतज़ार ख़त्म हुआ। यूँ तो अक्सर ही दोनों सोशल मीडिया के ज़रिये साथ दिख जाते हैं लेकिन अब दोनों के इस वीडियो ने फैंस को काफी खुश कर दिया है। दोनों की केमिस्ट्री वैसे भी लोग बिग बॉस में देख चुके हैं लेकिन अब काफी समय के बाद लोगों को उनकी वही केमिस्ट्री नज़र आ रही है। आप भी देखिये दोनों का ये रोमांटिक अंदाज़।

खूब देख जा रहा ये गाना

आपको बता दें इस गाने को स्टेबिन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है। वहीँ इसका संगीत जावेद-मोहसिन ने दिया है और गीत कुणाल वर्मा ने लिखा है। इस गाने को VYRL ऑर‍िजन्‍स ने र‍िलीज किया है। अभी तक इस गाने को 1,068,865 बाद देखा जा चुका है। लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा काफी खुश है। इसके पहले इस वीडियो का पोस्टर और टीज़र रिलीज़ पर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट भी शेयर किया था।

ब‍िग बॉस के घर में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

करण और तेजस्‍वी की लव स्टोरी ब‍िग बॉस 15 से शुरू हुई। लोगों को पहला लगा था ये सिर्फ शो के लिए है लोगों का अटेंशन पाने केलिए लेकिन ये सभी बातें गलत साबित हुईं और दोनों आज भी साथ हैं। फैंस को भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। बिग बॉस शो के दौरान फैंस ने उन्हें #tejran नाम दिया जो काफी ट्रेंड करता था। वहीँ अब दोनों का म्यूजिक एल्बम आने के बाद से दोनों की चर्चा फिर से तेज़ हो गयी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story