Karan कर रहे थे Tejasswi को किस, एक्ट्रेस का रिएक्शन कर रहा सभी को हैरान

Karan Kissed Tejasswi: करण और तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे दोनों एक बोट पर सवार हैं इस दौरान तेजस्वी के एक्सप्रेशंस सभी को काफी हैरान कर रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 22 Jun 2022 2:53 PM GMT
Karan Kundra Kissed Tejasswi Prakash
X

Karan Kundra Kissed Tejasswi Prakash (Image Credit-Social Media)

Karan Kundrra Kissed Tejasswi Prakash : करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टेलीविज़न की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। लोग उन्हें हमेशा से साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं। वहीँ दोनों की शादी से जुडी खबबरे भी अक्सर आती रहती है। जो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। वहीँ दोनों का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे करण तेजस्वी को किस करने की कोशिश करते हैं लेकिन वहीँ तेजस्वी का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

तेजस्वी और करण बिग बॉस में मिले थे जिसके बाद दोनों नज़दीक आये और आज भी दोनों साथ हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते आये हैं। अभी कुछ दिन पहले ही तेजस्वी डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर आईं थीं जहाँ करण शो को होस्ट करते हैं। इस दौरान भी करण ने तेजस्वी को किस किया था जिसके लिए दोनों को ट्रोल भी किया गया था। यूजर का कहना था कि डांस दीवाने जूनियर्स बच्चों का शो है और बच्चों के सामने दोनों को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए।

वहीँ अब करण और तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे दोनों एक बोट पर सवार हैं इस दौरान तेजस्वी के एक्सप्रेशंस सभी को काफी हैरान कर रहे हैं। उन्होंने शॉट ड्रेस पहनी है जिसमे वो काफी हॉट लग रहीं हैं। वहीँ करण भी काफी स्मार्ट नज़र आ रहे हैं। फिहाल अगले ही पल में दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते भी दिख रहे हैं। करण तेजस्वी को केक खिला रहे हैं। दोनों बारिश को भी एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

फ़िलहाल दोनों कब एक साथ आएंगे और शादी करेंगे इसका उनके फैंस इंतज़ार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि कब इनका दोनों शादी करते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story