Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की लड़ाई, एक्टर ने किया खुलासा

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने खुलासा किया कि उनकी और तेजस्वी प्रकाश की एक वजह से काफी लड़ाई होती है। आइये जानते हैं क्या कहा करण ने।

Shweta Srivastava
Published on: 21 July 2022 12:31 PM GMT
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash
X

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में मिले और उसके बाद से दोनों साथ हैं। दोनों के फैंस दोनों की शादी कबेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीँ करण ने खुलासा किया कि दोनों की एक वजह से काफी लड़ाई होती है। जहाँ फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं वहीँ अब करण ने कुछ ऐसा कहा है जो आपको भी चौका देगा। आइये जानते हैं क्या कहा करण ने।

करण कुंद्रा ने अपना टेलीविज़न पर डेब्यू किया था सीरियल कितनी मोहब्बत है के साथ इसके बाद वो Mtv के शो रोडीज़ और लव स्कूल होस्ट करते भी नज़र आये इसके बाद करण को बिग बॉस 15 में देखा गया। जहाँ उन्हें मिलीं तेजस्वी प्रकाश। आपको बता दें करण एक रियलिटी शो में प्यार में पड़ने के विचार का मजाक उड़ाते थे। लेकिन उन्हें वहीँ तेजस्वी से प्यार हो गया और दोनों आज भी एक दूसरे के साथ हैं। शो खत्म होने के बाद भी, यह कपल प्यार में पागल है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है।

वहीँ तेजस्वी प्रकाश एक आइडल गर्लफ्रेंड की तरह हैं, जिसका सपना हर लड़का देखता है। तेजस्वी ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे सभी ने उनकी खूब तारीफ की थी। दरअसल तस्वीर में तेजस्वी के हाँथ नज़र आ रहे हैं और उसपर उन्होंने मेहँदी लगा रखी थी साथ ही सबसे ज़्यादा जिस चीज़ पर सबका ध्यान गया वो था उनकी ऊँगली पर लिखे करण के नाम के पहले अक्षर 'K' पर।

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash (Image Credit-Social Media)

वहीँ करण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी और तेजस्वी की लड़ाई अभी हाल में किस मुद्दे पर हुई थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ अब तक की सबसे अजीब लड़ाई के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि लड़ाई कौन शुरू करता है इसपर करण ने कहा कि ये तो तेजस्वी ही हैं ।

करण ने इसके बाद कहा अभी तक हमारी सबसे अजीब वजह से जो लड़ाई हुई है वो काफी वीयर्ड है ,करण ने बताया कि,मैंने एक बार कहा कि पिछले जन्म में गया था तो 200 साल पहले मेरी एक बीवी थी।" इसके बाद तेजस्वी ने मुझसे कई सारे सवाल शुरू कर दिए उसने पुछा कैसी दिखती है,तुम अभी भी उसे याद करते हो, तेजस्वी काफी जिज्ञासा के साथ मुझसे इतने सारे सवाल किये जितने वो कर सकती थी। इसपर हमारी लड़ाई हुई थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story