×

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: मुंबई में भी घर खरीदने की तैयारी में करण-तेजस्वी, लिव इन में रहने की अटकलें तेज

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: बिग बॉस(bigg boss 15)विनर और नागिन(Naagin)एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश(Tejasswi Prakash)और एक्टर कुंद्रा (Karan Kundrra)की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 2 Jan 2023 6:23 AM GMT
Tejasswi Prakash Karan Kundrra live in relationship
X

Tejasswi Prakash Karan Kundrra (Image: Social Media)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: बिग बॉस (bigg boss 15) की विनर और नागिन (Naagin) फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और एक्टर करन कुंद्रा (Karan Kundrra) की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। तेजरन की ये जोड़ी काफी पॉपुलर (Popular Tv Couple) है। वहीं अब दोनों को लेकर अटकलें काफी तेज हैं कि Tejran लिव इन में रह सकते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई (Tejran House) में एक बार फिर से यह कपल घर खरीदने जा रहा है।

मुंबई में घर खरीदेंगे तेजरन

दरअसल करण और तेजस्वी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए। इन वायरल तस्वीरों में करण और तेजस्वी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में देख सकते हैं कि करण ने जहां ब्लू कलर की हुडी पहनी हुई है तो वहीं तेजस्वी ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।


बता दें कुछ दिन पहले ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। अब एक बार फिर यह दोनों मुंबई में भी घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसको लेकर करण और तजस्वी घर देखने पहुंचे। इसके बाद वहीं अब फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि टीवी का खूबसूरत स्टार कपल जल्द ही मुंबई में भी घर खरीदने वाला है और लिव इन में रह सकता है।

लिव में रहने की अटकलें हुईं तेज

करण और तेजस्वी जैसे ही कैमरे में कैद हुए तो एक पैप्स ने तेजस्वी से पूछा कि भाभी आपको घर कैसा लगा? जिस पर तेजस्वी मुस्कुराई और रिएक्ट करते हुए कहा, बहुत अच्छा। अब वहीं फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या ये कपल लिवइन में रहने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कन्फर्म सामने नहीं आया है। लेकिन एक ओर फैंस का यह भी कहना है कि तेजस्वी और करण जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। आपकी बता दें कि करण और तेजस्वी का रिश्ता कलर्स टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस से शुरू हुई। फैंस को इनकी ये जोड़ी खूब पसंद आई।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story